भारत के चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर तमाम देशवासियों में खुशी की लहर है। देशभर की हस्तियां इसरो को बधाई दे रही हैं तो ऐसे में क्रिकेट जगत ने भी इसरो को बधाई देना शुरू कर दिया है। चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने इसरो को बधाई संदेश भेजा है।
मास्टर-ब्लास्टर ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
सचिन तेंदुलकर ने इस गौरव के क्षण को यादगार बताते हुए कहा है कि इसरो के पेलोड में 1.4 अरब भारतीयों के सपने, गर्व और विश्वास भरा हुआ है। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग ने हम सभी भारतीयों के सीने को गर्व से चौड़ा कर दिया है। हमारे सभी वैज्ञानिकों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई। सभी भारतीयों के लिए यादगार दिन। जय हिन्द।
युवराज ने क्या कहा?
भारत के चंद्र मिशन की सफल लॉन्चिंग पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही हमने चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण किया तभी से भारत और भी अधिक ऊंचाइयों की ओर बढ़ गया। इस उपलब्धि के लिए इसरो और सभी प्रतिभाशाली लोगों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।
सुरेश रैना ने कहा- यह गर्व का क्षण हैं
चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग पर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने ट्वीट में कहा है कि हमारे देश के लिए एक और गर्व का क्षण हैं, क्योंकि भारत ने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के साथ चांद पर पहुंचने की कोशिश में एक और छलांग लगाई है। इसको को इस कामयाबी के लिए बहुत-बहुत बधाई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे लगे प्रतिभाशाली दिमाग भी बधाई के पात्र हैं। जय हिंद।
क्रिकेट जगत की अन्य हस्तियों की प्रतिक्रिया