चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम 6 महीने बाद वनडे मैच खेलेगी। इससे पहले उसने 7 अगस्त 2024 को वनडे मैच खेला था। उसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की सीरीज भारतीय टीम 0-2 से हारी थी। 27 साल बाद वह श्रीलंका से द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारी थी। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम का पहला असाइनमेंट था।

कोलंबो में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बनाए थे। अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 96 और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। इसके अलावा पथुम निसांका ने 45 और कामिंडु मेंडिस ने नाबाद 23 रन बनाए थे। भारत के लिए रियान पराग ने 3 विकेट लिए थे। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए थे।

26.1 ओवर में आउट हो गई थी भारतीय टीम

भारतीय टीम इस मैच में 26.1 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई था। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 और वाशिंगटन सुंदर ने 30 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 20 और रियान पराग ने 15 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने 5 विकेट लिए थे। महेश तीक्ष्णा और जेफ्री वेंडरसे ने 2-2 और आसिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिए थे।

श्रीलंकाई स्पिनर्स ने किया था परेशान

भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई स्पिनर्स ने खूब परेशान किया था। दूसरी पारी में धीमी पिच पर रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज सहज नहीं दिखा था। रोहित शर्मा को छोड़कर किसी भारतीय बल्लेबाज ने 100 से ज्यादा रन नहीं बनाए थे। रोहित ने 3 मैच की 3 पारियों में 141 के स्ट्राइक रेट से 157 रन बनाए थे। अक्षर पटेल ने 3 मैच में 79, विराट कोहली ने 3 मैच में 58, वाशिंगटन सुंदर ने 3 मैच में 50, श्रेयस अय्यर ने 3 मैच में 38 और शिवम दुबे ने 3 मैच में 34 रन बनाए थे।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालेगे, महीश तीक्ष्णआ, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।

भारत का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज खलील अहमद, हर्षित राणा, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका का स्क्वाड

पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, कामिंडु मेंडिस, डुनिथ वेलालेगे, महीश तीक्ष्णआ, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, निशान मदुष्का, इशान मलिंगा, मोहम्मद शिराज, अकिला धनंजय।

कब होगा भारतीय टीम का ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान 12 जनवरी से पहले हो जाएगा। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान होगा। रोहित शर्मा का कप्तान होना तय है। इसके अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली जैसे नामों का होना भी तय है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें