ICC Champions Trophy 2025, Schedule, Players List: आईसीसी मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची दाखिल करने की तारीख 11 फरवरी को समाप्त हो गई। चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने आधिकारिक तौर पर अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में खेली जाएगी।
चोटों और अन्य कारणों से 2023 विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया और भारत समेत तीन टीमों ने कई बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने जहां पांच बदलाव किए हैं, वहीं भारत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चोट के कारण खो दिया है। भारत की 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है।
आठ टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है, जिनमें से दो टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारत, मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ग्रुप ए में हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप बी में हैं।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने वाली टीमों का फुल स्क्वाड
ग्रुप ए की टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद. शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदॉय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विल ओ’रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।
ग्रुप बी की टीमें
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सिदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खारोटी, नूर अहमद, फजलहक फारुकी, फरीद मलिक, नावेद जादरान। रिजर्व: दरवेश रसूली, बिलाल सामी।
ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा। ट्रैवलिंग रिजर्व: कूपर कोनोली।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरज़ी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश। ट्रैवलिंग रिजर्व: क्वेना मफाका।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल
तिथि, दिन | मैच डिटेल्स | स्टेडियम | समय (भारतीय समयानुसार) |
फरवरी 19, बुधवार | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पहला मैच, ग्रुप A | नेशनल स्टेडियम, कराची | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 20, गुरुवार | बांग्लादेश बनाम भारत, दूसरा मैच, ग्रुप A | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 21, शुक्रवार | अफगानिस्तान बना साउथ अफ्रीका, तीसरा मैच, ग्रुप B | नेशनल स्टेडियम, कराची | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 22, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, चौथा मैच, ग्रुप B | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 23, रविवार | पाकिस्तान बनाम भारत, पांचवां मैच, ग्रुप A | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 24, सोमवार | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, छठा मैच, ग्रुप A | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 25, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया बना साउथ अफ्रीका, सातवां मैच, ग्रुप B | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 26, बुधवार | अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, आठवां मैच, ग्रुप B | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 27, गुरुवार | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, नौवां मैच, ग्रुप A | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी | दोपहर 2:30 बजे से |
फरवरी 28, शुक्रवार | अफगानिस्तान बना ऑस्ट्रेलिया, दसवां मैच, ग्रुप B | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दोपहर 2:30 बजे से |
मार्च 01, शनिवार | साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 11वां मैच, ग्रुप B | नेशनल स्टेडियम, कराची | दोपहर 2:30 बजे से |
मार्च 02, रविवार | न्यूजीलैंड बनाम भारत, 12वां मैच, ग्रुप A | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | दोपहर 2:30 बजे से |
मार्च 04, मंगलवार | TBC vs TBC, पहला सेमीफाइनल (A1 v B2) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | दोपहर 2:30 बजे से |
मार्च 05, बुधवार | TBC vs TBC, दूसरा Semi-Final (B1 v A2) | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | दोपहर 2:30 बजे से |
मार्च 09, रविवार | TBC vs TBC, फाइनल | अभी तय नहीं | दोपहर 2:30 बजे से |