Champions Trophy India Squad 2025 Update: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में 2 बदलाव हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (11 फरवरी) को इसकी जानकारी दी। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी झटके वाली खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को टीम में मौका मिला। वरुण को अचानक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना गया था। उन्होंने दूसरे वनडे में डेब्यू किया। दुबई में टीम 5 स्पिनर्स के साथ दिखेगी।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह ही वरुण चक्रवर्ती को चुना गया। हर्षित राणा को बुमराह को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा 3 खिलाड़ियों को नॉन ट्रैवलिंग सब्सट्यीट्यूट रखा गया है। ये खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे हैं। तीनों खिलाड़ी आवश्यकता पड़ने पर दुबई जाएंगे।
यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड से बाहर करने का फैसला हैरान करने वाला
जसप्रीत बुमराह का न होना भारत के लिए बड़ा झटका है। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे। इसके बाद से मैदान से दूर हैं। उनकी पीठ के निचले हिस्से में चोट है। बुमराह के बाहर होने हर्षित राणा का चयन तय था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन यशस्वी जायसवाल को स्क्वाड से बाहर करने का फैसला हैरान करने वाला है। उन्होंने भी पहले वनडे में डेब्यू किया था।
तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर
माना जा रहा था कि वरुण चक्रवर्ती की भारतीय टीम में एंट्री होगी, लेकिन वाशिंगटन सुंदर की जगह। भारतीय टीम में 3 स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा होंगे। इसके अलावा 2 विशेषज्ञ स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती होंगे। तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर दिखाई दे रहा है। मोहम्मद शमी के अलावा अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को ज्यादा तजुर्बा नहीं है।
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल
पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को होगी। भारत हाइब्रिड मॉडल समझौते के तहत टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। 20 फरवरी को उसे बांग्लादेश से खेलना है। इसके अलावा 23 फरवरी को पाकिस्तान से मैच होगा। 2 मार्च को न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा। कहीं भारतीय टीम का प्लान 4 स्पिनर्स के साथ खेलने का तो नहीं है। पूरी खबर पढ़ें।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।
नॉन ट्रैवलिंग सब्सट्यीट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।
भारत का चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल
दिन | मैच | जगह | समय |
6 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | नागपुर | दोपहर 1.30 |
9 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | कटक | दोपहर 1.30 |
12 फरवरी 2025 | भारत बनाम इंग्लैंड | अहमदाबाद | दोपहर 1.30 |