बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी खासकर रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं थीं कि वह महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। किम शर्मा इस बार अब पोल डांस को लेकर चर्चा में हैं।
किम शर्मा ने 12 अगस्त 2021 को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में किम ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा (Sports Bra) और पिंक शॉर्ट्स (Pink Shorts) पहने हुए पोल डांस (Pole Dance) करती नजर आ रही हैं। किम शर्मा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। किम के स्पिन काफी स्मूद हैं। फैंस भी उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को उनका पोल डांस बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
उन्होंने कमेंट कर किम शर्मा के मजे ले लिए। किम ने अपना पोल डांस करने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सप्ताह के मध्य में आरिफा भिंडरवाला के साथ पोल डांस किया। आरिफा भिंडरवाला देश की लीडिंग पोल डांसर्स में से एक हैं।
किम का वीडियो देखने के बाद युवराज सिंह ने लिखा, ‘वाह क्या सुर है कौन सा गाना गा रहीं हैं मैडम आप।’ इसके बाद उन्होंने मुस्कुराने वाली इमोजी भी पोस्ट की। युवराज के कमेंट पर भी कई लोगों ने कमेंट किए हैं। rushabh.patel23 ने लिखा, ‘युवराज सिंह यह शायद बचपन का प्यार… बस मजाक कर रहा था।’ jiggynayak88 ने लिखा, ‘पाजी ये कोई नया सॉन्ग है, जिसे सिर्फ ये ही मैडम जानती हैं।’ i_nahid.shaikh ने लिखा, ‘पाजी आपकी और इनकी जोड़ी बहुत अच्छी लगती थी।’
View this post on Instagram
किम शर्मा पिछले महीने तब चर्चा में आईं थीं, जब उनकी लिएंडर पेस के साथ छुट्टियां बिताने वाली तस्वीरें वायरल हुईं थीं। दोनों पिछले महीने गोवा में साथ वक्त गुजारते दिखे थे। उससे पहले जून में दोनों एक साथ स्पॉट किए गए थे। तब फोटोग्राफर्स ने लिएंडर पेस और किम शर्मा को मुंबई के बांद्रा में क्लिक किया था।
बता दें किम का नाम टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। युवराज और किम शर्मा कई बार मीडिया की सुर्खियां बने थे। साल 2003 में किम शर्मा और युवराज सिंह के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थीं। करीब चार साल तक दोनों का अफेयर चला, लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। किम और युवराज का 2007 में ब्रेकअप हो गया।
एक इंटरव्यू में युवराज ने बताया था कि उनके बीच में अंडरस्टैंडिंग नहीं थी। इसके बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की। वह मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। किम का नाम ‘रॉक ऑन’ के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है।