लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इनमें अभिनेता सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल भी शामिल हैं। केएल राहुल के शानदार शतक जड़ने के बाद सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये उन्हें बधाई दी। पत्नी अथिया शेट्टी ने भी केएल राहुल के शतक को स्पेशल करार दिया। अभिनेता अर्जुन कपूर भी केएल राहुल की पारी देख काफी प्रभावित हुए।
अर्जुन कपूर ने Insta स्टोरी में अथिया शेट्टी को किया टैग
अर्जुन कपूर ने हालांकि, इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी शेयर की। अर्जुन कपूर इंस्टा स्टोरी में अभिनेता बल्ला घुमाते क्लिक हुए हैं। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘केएल राहुल ने हेडिंग्ले में अपना खूबसूरत शतक बनाते हुए शानदार ऑफ ड्राइव लगाए। इससे प्रेरणा लेकर मैं बांद्रा में खेल रहा हूं।’ उन्होंने अपनी स्टोरी को अथिया शेट्टी को टैग किया।
अथिया शेट्टी ने अर्जुन कपूर से पूछा यह सवाल
इस पर अथिया शेट्टी ने उनकी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। साथ ही पूछा, ‘क्या ऋतिक भसीन गेंदबाजी कर रहे हैं?’ अथिया शेट्टी ने केएल राहुल की शतक बनाने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, यह वाला स्पेशल है। इसके बाद उन्होंने रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की।
तुम पर गर्व है केएल राहुल: सुनील शेट्टी
वहीं, सुनील शेट्टी की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर केएल राहुल की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘एक ऐसी पारी जिसने कम बोला, लेकिन सब कुछ कह दिया। तुम पर गर्व है, केएल राहुल।’ दूसरी स्टोरी में उन्होंने स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दो पारियां। दो शतक। एक निडर दिल। ऋषभ पंत।’
‘Proudly Indian’
सुनील शेट्टी ने एक डिजिटल पब्लिशर की एक पोस्ट को भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया। इसमें लिखा है, ‘केएल राहुल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर को बताया कि साई सुदर्शन के साथ तमिल में बातचीत की। पंत के साथ हिंदी और करुण नायर को कन्नड़ में बात की। वास्तव में एक बहुमुखी प्रतिभा वाली शख्सियत।’ सुनील शेट्टी ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर शेयर करते हुए लिखा, ‘Proudly Indian.’

अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने जनवरी 2023 में शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। 24 मार्च 2025 को अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया। अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरो’ से की थी। इसके बाद वह ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में भी नजर आईं। अपनी नई जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने अभिनय की दुनिया से ब्रेक का ऐलान हाल ही में किया। ‘पापा’ शेट्टी ने तब भी बेटी के इस फैसले का स्वागत किया था।