लीड्स टेस्ट के 5वें दिन मंगलवार (24 जून) को इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट और जैक क्रॉली के बीच 188 रन की साझेदारी हुई। इस रिकॉर्ड साझेदारी ने भारत के हाथ से मैच छीन लिया। चौथी पारी में यह इंग्लैंड की दूसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। तीसरी बार इंग्लैंड के ओपनर्स ने चौथी पारी में 180 से ज्यादा की साझेदारी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैक क्रॉली को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। क्रॉली ने 126 गेंद पर 65 रन बनाए। भारत को पहली सफलता मिली।
प्रसिद्ध कृष्णा ने इसके बाद ओली पोप को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। तब इंग्लैंड का स्कोर 206 रन था। दूसरी ओर से बेन डकेट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने जो रूट के साथ 47 रन की साझेदारी की। डकेट को शार्दपल ठाकुर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 170 गेंद पर 21 चौके और 1 छक्के की मदद से 170 रन बनाए। शार्दुल ने अगली ही गेंद पर हैरी ब्रूक को पवेलियन भेजा। ब्रूक का नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया।
ब्रूक ने फेंका विकेट
ब्रूक ने पहली पारी में 99 रन बनाए थे। वह दूसरी पारी में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वह पहली पारी में 99 रन और दूसरी पारी में गोल्डन डक पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। ब्रूक दूसरी पारी में काफी खराब गेंद पर आउट हुए। लेंग साइड से बाहर की गेंद पर उन्होंने बल्ला चलाया और विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कैच लपका। ब्रूक जब आउट हुए इंग्लैंड का स्को 4 विकेट पर 253 रन था।
इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी
पार्टनर | विकेट | रन | खिलाफ | मैदान | मैच कब शुरू हुआ |
जेड क्रॉले , बीएम डकेट | 1 | 188 | भारत | लीड्स | 20 जून 2025 |
एमए एथर्टन , एमई ट्रेस्कोथिक | 1 | 146 | पाकिस्तान | मैनचेस्टर | 31 मई 2001 |
एमए एथर्टन , जीए गूच | 1 | 203 | ऑस्ट्रेलिया | एडीलेड | 25 जनवरी 1991 |
जी बॉयकॉट , जेएम ब्रियरली | 1 | 185 | पाकिस्तान | हैदराबाद (सिंध) | 2 जनवरी 1978 |
जी बॉयकॉट , जेएम ब्रियरली | 1 | 154 | ऑस्ट्रेलिया | नॉटिंघम | 28 जुलाई 1977 |
जी बॉयकॉट , जेएच एड्रिच | 1 | 161* | ऑस्ट्रेलिया | मेलबोर्न | 21 जनवरी 1971 |
एल हटन , डब्ल्यू वॉटसन | 1 | 130 | वेस्टइंडीज | किन्टाल | 15 जनवरी 1954 |
एल हटन , सी वॉशब्रुक | 1 | 138 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबोर्न | 1 जनवरी 1947 |
जेबी हॉब्स , डब्ल्यू रोड्स | 1 | 133 | साउथ अफ्रीका | डरबन | 14 फ़रवरी 1914 |
टी.डब्लू. हेवर्ड , पी.एफ. वार्नर | 1 | 148 | ऑस्ट्रेलिया | एडीलेड | 15 जनवरी 1904 |