भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को 2022-23 सत्र के लिए टीम इंडिया के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की। केएल राहुल को ग्रेड बी में डिमोट किया गया जबकि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ए+ ग्रेड में प्रमोट किया गया। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का भी प्रमोशन हुआ है। इसके अलाव कई खिलाड़ियों का नाम कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं है। इनमें भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी और ऋद्धिमान साहा शामिल हैं। कुलदीप यादव समेत कुछ खिलाड़ियों की एंट्री भी हुई है।
बीसीसीआई की 2022-23 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में गुजरात के सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और चेतेश्वर पुजारा हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से भी 5 खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर हैं। उत्तर प्रदेश से कुलदीप यादव हैं। मोहम्मद शमी का जन्म यूपी में हुआ है, लेकिन वह बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। दिल्ली से विराट कोहली और शिखर धवन हैं। ऋषभ पंत उत्तराखंड के रहने वाले हैं, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट दिल्ली से खेलते हैं।
बिहार से एक खिलाड़ी
रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर तमिलनाडु से हैं। केएल राहुल कर्नाटक से हैं। संजू सैमसन केरल से हैं। युजवेंद्र चहल हरियाणा से हैं। दीपक हुड्डा भी हरियाणा से है, लेकिन राजस्थान से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इशान किशन बिहार से हैं और झारखंड से खेलते हैं। आंध्र प्रदेश से मोहम्मद सिराज और केएस भरत हैं। शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह पंजाब से हैं।
कौन हुआ प्रमोट
रविंद्र जडेजा ए से ए+ में पहुंचे , अक्षर पटेल बी से ए में आए, शुभमन गिल सी से बी में पहुंचे, सूर्यकुमार यादव ग्रेड बी से ग्रेड सी में।
कौन हुआ डिमोट
शार्दुल ठाकुर ग्रेड बी से ग्रेड सी में, केएल राहुल ए से बी में।
कौन हुआ बाहर
भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर।
नई एंट्री
संजू सैमसन, कुलदीप यादव और इशान किशान।