पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को मंगलवार 23 जनवरी 2024 को हैदराबाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया। बीसीसीआई ने एक समारोह में 2019-20 सत्र के लिए शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को भी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

BCCI Annual Awards in Hyderabad, BCCI Awards, Ravi Shastri, Farooq Engineer, Shubman Gill, Shami, Bumrah, Ashwin
हैदराबाद में मंगलवार 23 जनवरी 2024 की रात बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कारों के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर। (पीटीआई फोटो)

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-200 को पाली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 12 महीने में शानदार प्रदर्शन करने के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यशस्वी जयसवाल को सर्वश्रेष्ठ पदार्पण पुरस्कार

इन 12 महीनों के दौरान शुभमन गिल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इस प्रारूप में पांच शतक लगाए। उन्होंने इस दौरान 29 मैच में 63.36 के औसत से 1584 रन बनाए। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पिछले साल जुलाई में रोसेउ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की पारी खेलकर 2022-23 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार जीता।

महिला स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 2022-23 सत्र के लिए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दीप्ति की शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज की थी। दीप्ति ने इस मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ 39 रन देकर नौ विकेट लिये थे।

पुरस्कारों की सूची

  • कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड: रवि शास्त्री, फारुख इंजीनियर (2019-20)।
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार: शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20)।
  • सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22)।
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष): मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जयसवाल (2022-23)।
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला): प्रिया पुनिया (2019-20), शेफाली वर्मा (2020-21), एस मेघना (2021-22), अमनजोत कौर (2022-23)।
  • दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (2022-23): सर्वाधिक रन: यशस्वी जयसवाल; सर्वाधिक विकेट: रविचंद्रन अश्विन।
  • एकदिवसीय में सबसे अधिक रन (महिला): पूनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमा रोड्रिग्स (2022-23)।
  • एकदिवसीय में सबसे अधिक विकेट (महिला): पूनम यादव (2019-20), झूलन गोस्वामी (2020-21), राजेश्वरी गायकवाड़ (2021-22), देविका वैद्य (2022-23)।
  • घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: केएन अनंतपदमनाभन (2019-20), वृंदा राठी (2020-21), जे मदनगोपाल (2021-22), रोहन पंडित (2022-23)।
  • घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई (2019-20)।
  • लाला अमरनाथ पुरस्कार: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: बाबा अपराजित (2019-20), ऋषि धवन (2020-21, 2021-22), रियान पराग (2022-23)।
  • लाला अमरनाथ पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: मणिशंकर मुरा सिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सारांश जैन (2022-23)।
  • माधवराव सिंधिया ट्रॉफी (रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी): राहुल दलाल (2019-20), सरफराज खान (2021-22), मयंक अग्रवाल (2022-23)।
  • माधवराव सिंधिया ट्रॉफी (रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज): जयदेव उनादकट (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), जलज सक्सेना (2022-23)।
  • एमए चिदंबरम ट्रॉफी (अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज): हर्ष दुबे (2019-20), एआर निषाद (2021-22), मानव चोठानी (2022-23)।
  • एमए चिदंबरम ट्रॉफी (अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी): पी. कनपिल्लेवार (2019-20), मयंक शांडिल्य (2021-22), दानिश मालेवार (2022-23)।
  • एमए चिदंबरम ट्रॉफी (अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज): अंकुश त्यागी (2019-20), हर्ष दुबे (2021-22), विशाल जयसवाल (2022-23)।
  • एमए चिदंबरम ट्रॉफी (अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी): पार्थ पालावत (2019-20), वाईवी राठौड़ (2021-22), क्षितिज पटेल (2022-23)।
BCCI Annual Awards in Hyderabad, BCCI Awards, Ravi Shastri, Farooq Engineer, Shubman Gill, Shami, Bumrah, Ashwin
हैदराबाद में मंगलवार 23 जनवरी 2024 की रात बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कारों के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री, फारुख इंजीनियर और दिलीप वेंगसरकर। (पीटीआई फोटो)

भाषा इनपुट के साथ