Bangladesh vs Zimbabwe T20 World Cup 2022 Score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 28वें मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 3 रन से हराया। इस जीत के बाद बांग्लादेश विश्व कप 2022 के सुपर-12 के ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। रोंगटे खड़े करने देने वाले इस मैच में आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। जिम्बाब्वे ने 19.5 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए थे।

आखिरी गेंद पर चौका मारने के चक्कर में ब्लेसिंग मुजरबानी को नूरुल हसन ने स्टंप कर दिया और साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाने लगे। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज मैदान से बाहर चले गए। इस बीच थर्ड अंपायर ने आखिरी गेंद को नोबॉल करार दे दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ी फिर मैदान पर लौटे, जिम्बाब्वे के प्रशंसकों ने चमत्कार की सोची, लेकिन मुजरबानी उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। वह आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए।

ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना पाए। जिम्बाब्वे ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए थे। सीन विलियम्स 42 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके लगाए।

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब हुई थी, उसकी आधी टीम 12 ओवर के भीतर पवेलियन लौट चुकी थी। रेजिस चकबवा 19 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के तस्कीन अहमद 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट चटका चुके हैं। उनका एक ओवर मेडन भी रहा। मुस्तफिजुर रहमान ने भी 2 विकेट लिए हैं।

points table
स्कीनशॉट।

जिम्बाब्वे ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन बनाए थे। इससे पहले बांग्लादेश भी 35 के स्कोर पर ही अपने 4 विकेट गंवा चुका था। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। उसने 10 ओवर में 2 विकेट पर 63 रन बनाए थे। नजमुल हुसैन शांतो उसके सर्वोच्च स्कोरर रहे।

Match Ended

ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022

Bangladesh 
150/7 (20.0)

vs

Zimbabwe  
147/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Super 12 – Match 16 )
Bangladesh beat Zimbabwe by 3 runs

नजमुल हुसैन ने 55 गेंद में 71 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 45 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन 20 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। लिटन दास 12 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अफिफ हुसैन 19 गेंद में 29 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। इसके अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट लिए। रिचर्ड नगरावा ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। सिकंदर रजा और सीन विलियम्स भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

इससे पहले बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शांतो और सौम्य सरकार ने पारी की शुरुआत की। हालांकि, सौम्य सरकार को दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ही पवेलियन लौटना पड़ा। ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर उन्हें विकेटकीपर रेजिस चकबवा ने लपका। सौम्य बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये है बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: नजमुल हुसैन शांतो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), मिल्टन शुम्बा, रेयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजरबानी।