world cup semi final scenario: वनडे क्रिकेट में 400 रन बनाने वाली टीम लगभग जीत के लिए आश्वस्त होती है। वर्ल्ड कप 2023 के 35वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 401 रन का स्कोर किया तो हर कोई सोच रहा था कि पाकिस्तान समेत 4 टीमों का बोरिया बिस्तर पैक हो जाएगा। बेंगलुरु में बारिश के कारण मामला उलटा पड़ गया। न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा।
फखर जमां ने भले ही 81 गेंद पर 8 चौके और 11 छक्के की मदद से 126 रन बनाए। पाकिस्तान डकवर्थ लुईस नियम से जीत गया, लेकिन 50 ओवर का पूरा मैच होता तो मैच का परिणाम कुछ भी हो सकता था। अब इसे न्यूजीलैंड की खराब किस्मत ही कहा जाएगा कि बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और उसे डकवर्थ लुईस नियम से 21 रन से हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ
न्यूजीलैंड के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल याद कीजिए। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में भी मैच का नतीजा नहीं निकला। बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड विश्व विजेता बना। कीवी टीम पिछले 2 बार से फाइनल खेल रही है। इस बार भी उसने शानदार शुरुआत की, लेकिन लगातार 4 मैच हारकर अब वह दिक्कत में है।
भारत-साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में
न्यूजीलैंड की हार से सेमीफाइनल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गया था। अब साउथ अफ्रीका ने जगह बना ली है। दो स्पॉट के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लड़ाई है। श्रीलंका और नीदरलैंड्स संभावनाएं लगभग खत्म हैं। बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड आधिकारिक तौर पर बाहर हो गया।
पाकिस्तान कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल में
पाकिस्तान के 8 मैच में 8 अंक हो गए हैं और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बनी हुई हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को आखिरी लीग मैच में हराना जरूरी है। इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड को श्रीलंका हरा दे। इससे कीवी टीम के 8 प्वाइंट्स ही रह जाएंगे।
अगर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों अपना बचा हुआ मैच जीत लिए तो दोनों के 10-10 अंक हो जाएंगे। बेहतर रन रेट वाली टीम आगे बढ़ जाएगी। पाकिस्तान के लिए हर हाल में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत जरूरी होगी।
न्यूजीलैंड का रन रेट काफी बढ़िया है। इस परिस्थिति में अगर न्यूजीलैंड, श्रीलंका को 1 रन से हराता है तो पाकिस्तान को इंग्लैंड को लगभग 130 रन से हराना होगा।
अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हार जाती तो पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया के 8 अंक ही रह जाते। पाकिस्तान की टीम के पास 10 अंक के साथ क्वालिफाई करने का मौका होता।
अब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हरा दिया। उसे अगला मैच अफगानिस्तान से खेलना है। अफगानिस्तान भी रेस में है। 7 मैच में उसके 8 अंक हैं। वह दोनों मैच जीता तो 12 अंक तक पहुंच सकता है। ऑस्ट्रेलिया को 12 अंक के लिए 2 में से 1 जीत चाहिए।
पाकिस्ता को चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अफगानिस्तान को हरा दें। अगर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के 12 अंक हुए तो दोनों का सफर समाप्त हो जाएगा। अफगानिस्तान एक भी मैच जीता तो रन रेट पर बात आ जाएगी।
अगर इंग्लैंड को पाकिस्तान हरा दे, श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे और अफगानिस्तान के लिए अपने आखिरी दो मैच हार जाए तो फिर रन रेट पर बात नहीं आएगी। पाकिस्तान के लिए यह सबसे बढ़िया परिदृश्य है।