AUS vs BAN ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 43वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। पुणे के एमसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बनाए। हृदोय तौहीद ने टीम के लिए 74 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा और शॉन एबट ने 2-2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया 307 रन के टारगेट को 2 विकेट खोकर 44.4 ओवर में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में पहली बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया। मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने नाबाद 63 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 53 और ट्रेविस हेड ने 10 रन बनाए। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। बांग्लादेश की टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के क्वालिफिकेशन के लिए मैच जीतना जरूरी था। वह रेस में बना हुआ है, लेकिन इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के मैच नतीजों पर उसका क्वालिफिकेशन निर्भर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में 2 बदलाव हुआ। स्टीव स्मिथ और सीन एबॉट की ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क की जगह वापसी हुई। बांग्लादेश की टीम मे एक बदलाव हुआ। नसुम अहमद की शाकिब अल हसन की जगह मौका मिला। शाकिब की अनुपस्थिति में नजमुल हसन शंटो ने कप्तानी की। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच की बॉल टू बॉल कमेंट्री यहां पढ़ें

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Australia 
307/2 (44.4)

vs

Bangladesh  
306/8 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 43 )
Australia beat Bangladesh by 8 wickets

Live Updates

AUS vs BAN: मिचेल मार्श ने शानदार शतक जड़ा।

18:05 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में पहली बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया

ऑस्ट्रेलिया 307 रन के टारगेट को 2 विकेट खोकर 44.4 ओवर में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में पहली बार 300 से ज्यादा का टारगेट चेज किया। मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने नाबाद 63 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 53 और ट्रेविस हेड ने 10 रन बनाए। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 1-1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है।

17:48 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक जड़ा

स्टीव स्मिथ ने वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है। मिचेल मार्श 154 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 41 ओवर में 2 विकेट पर 270 रन। जीत के लिए 54 गेंद 37 रन की दरकार।

17:36 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: स्टीव स्मिथ अर्धशतक के करीब

ऑस्ट्रेलिया ने 39 ओवर में 2 विकेट पर 254 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 गेंद पर 53 रन चाहिए। दोनों के बीच 101 गेंद पर 122 रन की साझेदारी। मिचेल मार्श 143 और स्टीव स्मिथ 45 रन बनाकर क्रीज पर।

17:12 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: स्मिथ-मार्श के बीच 85 रन की साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में 2 विकेट पर 217 रन। जीत के लिए 90 रन की दरकार। स्टीव स्मिथ 33 और मिचेल मार्श 119 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 71 गेंद पर 85 रन की साझेदारी।

16:42 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: मिचेल मार्श शतक के करीब

मिचेल मार्श शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह 78 गेंद पर 96 रन बनाकर क्रीज पर। 11 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं। स्टीव स्मिथ 8 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन। जीत के लिए 139 रन की दरकार।

16:41 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: डेविड वॉर्नर को मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन भेज दिया

डेविड वॉर्नर को मुस्तफिजुर रहमान ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 53 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 22.1 ओवर में 2 विकेट पर 132 रन। जीत के लिए 175 रन चाहिए। मिचेल मार्श 68 रन बनाकर क्रीज पर।

16:05 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: डेविड वॉर्नर का अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 60 और डेविड वॉर्नर 51 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 110 रन की साझेदारी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 19 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन। जीत के लिए 185 रन की दरकार।

15:50 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: मिचेल मार्श का अर्धशतक

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए हैं। मार्श आज अच्छे रंग में दिखाई दे रहे हैं।

15:16 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: मिचेल मार्श आक्रमक बल्लेबाजी कर रहे हैं

मिचेल मार्श आक्रमक बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 14 गेंद पर 4 चौके और एक छक्का लगाया है। डेविड वॉर्नर 15 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन। जीत के लिए 258 रन चाहिए।

15:01 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: ट्रेविस हेड को तस्कीन अहमद ने पवेलियन भेजा

ट्रेविस हेड को तस्कीन अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन। जीत के लिए 295 रन चाहिए। मिचेल मार्श बगैर खाता खोले और डेविड वॉर्नर 3 रन बनाकर क्रीज पर।

14:54 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर क्रीज पर। तस्कीन अहमद ने बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बगैर विकेट के 4 रन।

14:20 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: बांग्लादेश ने बनाए 306 रन

बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में पहली बार बांग्लादेश 300 के पार पहुंचा है। टीम के लिए तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। वहीं नजमुल हुसैन ने 45 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा और शॉन एबट ने 2-2 विकेट लिए।

14:18 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने खोए 2 विकेट

आखिरी ओवर में बांग्लादेश ने दो विकेट हासिल किए। उन्होंने पहली गेंद पर हसन मिराज को कमिंस के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद तीसरी गेंद पर नासुम अहमद रनआउट हो गए।

14:13 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: बांग्लादेश का स्कोर 300 के पार

49वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने 11 रन दिए। ओवर की पांचवीं गेंद पर मिराज ने चौका जमाया और इसके साथ टीम का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है।

14:01 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: तौहीद हृदोय ने हुए आउट

47वें ओवर में तौहीद हृदोय को वापस लौटना पड़ा। स्टोइनिस की गेंद पर हृदोय ने डीप मिड विकेट पर गेंद को खेला और मार्नस लाबुशेन ने रिवर्स कप कैच लिया। 79 गेंदों में उन्होंने 74 रन बनाए।

13:53 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: पैट कमिंस ने दिए 10 रन

44वें ओवर में पैट कमिंस ने 10 रन दिए। ओवर की दसरी गेंद पर हृदय ने चौका जमाया वहीं पांचवीं गेंद पर हसन मिराज ने एक और चौका जड़ा।

13:43 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: मुश्फिकुर रहीम आउट

43वें ओवर की पहली गेंद पर मुश्फिकुर रहीम आउट हो गए। पहली गेंद पर रहीन ने पुल करने की कोशिश की लेकिन वह पैट कमिंस को मिड विकेट पर गेंद थमा बैठे। 24 गेंदों में 21 रन बनाकर वह लौट गए।

13:35 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: तौहीद का अर्धशतक पूरा किया

39वें ओवर की दूसरी गेंद पर तौहीद ने सिंगल लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका वनडे में छठा अर्धशतकहै। 62 गेंदों में उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए।

13:30 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: महमुदल्लाह भी हुए रनआउट

36वें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर तौहीद हृदय ने महमुदल्लाह को रनआउट कर दिया। महमुदुल्लाह ने डाइव लगाकर खुद को बचाने की कोशिश की। 28 गेंद पर 32 रन बनाकर वह वापस लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए।

12:43 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: शंटो हुए रनआउट

28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शंटो रनआउट हो गए। शंटो ने पुल करके गेंद को खेला जो कि सक्वायर लेग पर मार्नस लाबुशेन के पास गई। लाबुशेन ने विकेटकीपर के पास गेंद को फेंका और दूसरा रन चुरा रहे शंटो रनआउट हो गए। 57 गेंदों में शंटो ने 45 रन बनाए।

12:20 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: बांग्लादेश ने 25 ओवर में बनाए 161 रन

25 ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश ने 161 रन बना लिए हैं। नजमुल हुसैन शंटो और तौहीद हृदय के बीच 52 गेंदों में 56 रन की साझेदारी कर ली है।

12:06 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: लिटन दास आउट

17वें ओवर में एडम जम्पा ने लिटन दास को आउट किया। लॉन्ग ऑन पर लिटन ने शॉट खेला और मार्नस लाबुशेन को कैच दे बैठे। 45 गेंदों में 36 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए।

11:39 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: बांग्लादेश को पहला झटका

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर शॉन एबट ने तंजीद हसन को पवेलियन भेजा। तंजीद के बल्ले के ऊपरी किनारे गेंद लगी और एबट ने ही कैच लपक लिया। 34 गेंदों में उन्होंने 36 रन बनाए।

11:23 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: लिटन-तंजीद की अर्धशतकीय साझेदारी

9वें ओवर में मिचेल मार्श ने छह रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर तंजीद ने मिड ऑन पर चौका जमाया। इसके साथ ही तंजीद-लिटन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। इस वर्ल्ड कप में ये केवल दूसरा मौका है जब पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

11:09 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: शॉन एबट क महंगा ओवर

छठे ओवर की पहली गेंद पर तंजीद हसन ने कवर्स पर चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर एक और बाउंड्री लगाई। 8वें ओवर में शॉन एबट ने 13 रन लुटा दिए। लिटन दास ने इस ओवर में तीन चौके जमाए।

10:51 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: बांग्लादेश ने 3 ओवर में बनाए 13 रन

तीन ओवर का खेल हो चुका है और बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं। लिटन दास तीन और तनजीद हसन चार बनाकर खेल रहे हैं।

10:34 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू

बांग्लादेश की पहले बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। लिटन दास और तंजीद हसन ओपनिंग के लिए उतरे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर जोश हेजलवुड करेंगे।

10:29 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस , मार्कस स्टोइनिस, शॉन एबॉट, पैट कमिंस , एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

10:28 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: बांग्लादेश का प्लेइंग इलेवन

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

10:06 (IST) 11 Nov 2023
AUS vs BAN Live: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पैट कमिंस ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ये सुबह का समय था और गेंद स्विंग हो सकती है। हमने अच्छा खेल दिखाया है। हमने अब तक कोई भी मैच पूरा नहीं खेला है। हमारा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ है।’

ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइल में पहुंच चुका है। उसे आज अपना आखिरी रॉबिन राउंड में मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बांग्लादेश ने पहले मैच में जीत के बाद लगातार छह मुकाबलों में हार का सामना किया है। हालांकि पिछला मैच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ जीता था। बांग्लादेश को अगर चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है तो उन्हें टॉप 8 में रहने की कोशिश करनी होगी जिसके लिए आज जीतना जरूरी है।