India vs Nepal, Quarter Final 1 : एशियन गेम्स 2023 में मेन्स क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में भारत ने नेपाल को 23 रन से मात दे दी है। नेपाल के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने नेपाल को 203 रन का लक्ष्य दिया था। यशस्वी जायसवाल ने इस मैच शतक लगाया। रिंकू सिंह ने भी डेथ ओवर्स में अच्छा फिनिश किया था। वहीं नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 178 रन बना पाई। भारत की ओर से गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और आवेश खान ने 3-3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह को भी 2 सफलता मिली। भारत ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बता दें कि महिला क्रिकेट में भारतीय टीम ने पहले ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। एशियन गेम्स 2023 में 3 अक्टूबर को एथलेटिक्स से भी भारत को और पदक की उम्मीदे हैं। एथलेटिक्स औऱ अन्य स्पर्धाओं को लेकर भी हमारी लाइव कवरेज जारी है। उससे जुड़े अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

Live Updates

Asian Games Cricket India vs Nepal Live Cricket Score: एशियन गेम्स 2023 मेन्स क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में नेपाल के खिलाफ भारत ने 202 रन बनाए थे।

09:58 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

एशियन गेम्स 2023 मेन्स क्रिकेट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेन्स क्रिकेट में भारत ने एक और गोल्ड की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बात करें क्वार्टर फाइनल मुकाबले की तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को 203 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में भारत की ओर से रवि बिश्नोई और आवेश खान ने 3-3 विकेट चटकाए। अर्शदीप को 2 विकेट विकेट मिले तो वहीं साई किशोर को भी एक सफलता मिली।

09:50 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: 19वें ओवर में आवेश खान ने नेपाल को दिया नौवां झटका

19वें ओवर में नेपाल को 173 के स्कोर पर 9वां झटका लग गया है। आवेश खान ने संदीप लामिछाने को पवेलियन भेजा। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 30 रन की जरूरत है।

09:44 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: नेपाल का छठा विकेट गिरा

एशियन गेम्स 2023 में मेन्स क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में भारत जीत से बस 2 विकेट दूर है। नेपाल के 156 के स्कोर 8 विकेट गिर गए हैं। नेपाल को जीत के लिए आखिरी 3 ओवर में 48 रन की जरूरत है। भारत ने 203 रन का लक्ष्य दिया था।

09:28 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: नेपाल को लगा पांचवा झटका

122 के स्कोर पर नेपाल का पांचवा विकेट गिर गया है। रवि बिश्नोई ने दीपेंद्र सिंह को पवेलियन भेज दिया है, जो खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे थे। दीपेंद्र ने आउट होने से पहले पिछले ही ओवर में शिवम दुबे के ओवर में 3 लगातार छक्के लगाए थे। रवि बिश्नोई की यह तीसरी सफलता है। नेपाल का स्कोर 122/5 है। नेपाल को जीत के लिए 34 गेंद में 81 रन की जरूरत है।

09:14 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: बिश्नोई ने एक ही ओवर में चटकाए 2 विकेट

रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर नेपाल को बैकफुट पर धकेल दिया है। नेपाल की पारी के 11वें ओवर में रवि बिश्नोई ने 4 रन देकर 2 विकेट झटके। पहले उन्होंने कुशल मल्ला (29) को पवेलियन भेजा। इस विकेट में राहुल त्रिपाठी और रिंकू सिंह का भी अहम योगदान रहा। इन दोनों ने बाउंड्री लाइन पर एक बेहतरीन कैच पकड़ा। उसके बाद रवि बिश्नोई ने कप्तान रोहित पौडेल को आउट किया। रोहित ने सिर्फ 3 रन बनाए।

09:01 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: साई किशोर ने भुर्तेल को किया आउट

साई किशोर ने नेपाल को दूसरा झटका दे दिया है। नेपाल के सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल 28 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। नेपाल को 62 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। साई किशोर का यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट था। नेपाल को अभी जीत के लिए 64 गेंद में 133 रन चाहिए।

08:39 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: भारत को पहली सफलता

भारत का पहली सफलता। चौथे ओवर में आवेश खान ने आसिफ शेख को आउट किया। आसिफ ने बल्ले को स्विंग करके खेला लेकिन गेंद विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों में गई। आसिफ 6 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए।

08:22 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: नेपाल की बल्लेबाजी शुरू

नेपाल की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कुशल भुरतेल और आसिफ शेख बल्लेबाजी करने उतरे हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला। भुरतेल ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जमाया।

08:12 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: भारत ने बनाए 202 रन

भारत ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 202 रन बनाए। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 49 गेंदों 100 रन बनाए। वहीं आखिर में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने दो चौके और चार छक्के जमाए। 246.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। नेपाल के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं होने वाला है।

08:04 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: रिंकू सिंह का शानदार छक्का

19वें ओवर में शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने एक-एक छक्का लगाया। ओवर की दूसरी गेंद पर रिंकू ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ा वहीं चौथी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर भी सिक्स लगाया। इस ओवर में 14 रन आए।

08:02 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: यशस्वी जायसवाल हुए आउट

यशस्वी जायसवाल शतक लगाकर आउट हो गए। उन्होंने फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन थर्ड मैन पर खड़े फील्डर ने कैच लपका। 49 गेंदों में 100 रन बनाकर वह लौट गए।

07:50 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: यशस्वी जायसवाल का शतक

16वें ओवर की चौथी गेंद पर जायसवाल ने स्कूप करके छक्का लगाया। अगली गेंद पर जायसवाल को लगा कि उन्होंने छक्का जमाया है और शतक का जश्न मनाने लगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। अगली गेंद पर सिंगल लेकर यशस्वी ने 48 गेंदों में शतक पूरा किया।

07:43 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: शतक के करीब पहुंचे यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर कवर्स पर चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर घुटने पर जाकर शानदार छक्का जमाया।

07:36 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: संदीप लामिछाने ने जितेश शर्मा को किया आउट

संदीप लामिछाने ने भारत को तीसरा झटका दिया। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश ने स्लॉग की कोशिश की लेकिन गेंद ऊपर के किनारे पर लगकर लामिछाने के हाथों में ही गई। जितेश 4 गेंदों में केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

07:29 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट, 10 गेंद में 2 रन ही बना पाए तिलक वर्मा

नेपाल को दूसरी सफलता मिल गई है। सोमपाल कामी ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा को बोल्ड कर दिया। तिलक वर्मा 10 गेंद में महज 2 रन ही बना पाए। उनकी जगह जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 116 रन हैं। यशस्वी जायसवाल के 37 गेंद में 79 रन हैं। वह अब तक 6 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं। जितेश शर्मा के 2 गेंद में 4 रन हैं।

07:18 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: दीपेंद्र सिंह ने नेपाल को दिलाई पहली सफलता

दीपेंद्र सिंह नेपाल को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान रोहित पौडेल के हाथों कैच कराया। ऋतुराज गायकवाड़ 23 गेंद में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

07:16 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: 10वें ओवर की पहली गेंद पर भारत के बने 100 रन

भारत ने 55 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल ने 10वें ओवर में दीपेंद्र सिंह की पहली गेंद पर चौका लगाया और टीम इंडिया का शतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के 36 गेंद में 73 रन हैं। वह अब तक 6 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं।

07:04 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: यशस्वी ने छक्का लगाकर पूरा किया अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर लामिछाने की बॉल पर छक्का लगाकर अपना स्कोर 52 कर लिया। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 76 रन है। यशस्वी के 25 गेंद में 57 और ऋतुराज गायकवाड़ के 17 गेंद में 14 रन हैं।

06:52 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: भारत ने 3.5 ओवर में पूरा किया पचासा

भारत का अर्धशतक पूरा हो गया है। चौथे ओवर में दीपेंद्र सिंह की गेंद पर 2 रन लेने के साथ ही यशस्वी ने भारत का स्कोर 50 रन पर पहुंचा दिया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 54 रन है। यशस्वी जायसवाल के 14 गेंद में 38 रन हैं। यशस्वी अब तक 4 छक्के और एक चौका लगा चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के 10 गेंद में 11 रन हैं। उन्होंने अब तक 2 चौके लगाए हैं।

06:46 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: यशस्वी ने करन के बाद सोमपाल के ओवर में भी लगाया छक्का

दूसरा ओवर करन केसी लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनकी चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार छक्के लगाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 21 रन था। तीसरा ओवर सोमपाल कामी लेकर आए। उनकी दूसरी ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर यशस्वी ने फिर छक्का लगा दिया।

06:39 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: भारत का वाइड से खुला खाता

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। नेपाल के लिए सोमपाल कामी पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद वाइड रही। विकेट के पीछे आसिफ शेख गेंद पकड़ भी नहीं पाए। इस तरह भारत के खाते में 2 रन आ गए। तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ और चौथी गेंद पर यशस्वी ने अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन था।

06:23 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: ये है नेपाल की प्लेइंग इलेवन

नेपाल की एकादश: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने।

06:22 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: ये है भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय एकादश: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

06:21 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। निःसंदेह, भारत के पास शानदार बैटिंग लाइन-अप है। हाल ही में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक लगाया है। वह आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुख्य आधार रहे हैं।

06:02 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: ये है नेपाल की टीम

नेपाल टीम: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, बिनोद भंडारी (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी, प्रिटिस जीसी, बिबेक यादव।

06:01 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: ये है भारतीय टीम

भारत टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, आकाशदीप।

05:59 (IST) 3 Oct 2023
IND vs NEP Asian Games 2023 Live Updates: नमस्कार, स्वागत है

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पहले क्वार्टरफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल से है। नेपाल ने ग्रुप चरण में कुछ बड़ी जीतें दर्ज की थीं। यह एक छोटा मैदान है, इसलिए एक और हाई स्कोरिंग मैच की अपेक्षा की जा सकती है। विश्व कप शुरू होने से पहले भारत एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद कर रहा होगा।

उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखा है, लेकिन पहली बार एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी करने वाले रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी कप्तानी की अपनी शैली है। महिला टीम के बाद अब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी स्वर्ण पदक की दावेदार है। इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले गायकवाड़ ने कहा, ‘मैंने धोनी से बहुत कुछ सीखा है, लेकिन हर व्यक्ति की अपनी शैली होती है। उनकी शैली अलग है, उनकी शख्सियत अलग है और मेरी अलग।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उनके जैसा कुछ करने की बजाय अपनी शैली से खेलूंगा। हालात का सामना करने और खिलाड़ियों के सही इस्तेमाल को लेकर उनसे मिली सीख को मैं जरूर अमल में लाऊंगा।’ भारतीय कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि चीन में क्रिकेट खेलना अनोखा अनुभव होगा। उन्होंने कहा, ‘यहां बहुत अलग है। हमने कभी सोचा भी नीं था कि चीन में क्रिकेट खेलेंगे। पूरी टीम के लिए यह शानदार मौका है। एशियाई खेलों में हिस्सा लेना गर्व की बात है।’ ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘क्रिकेट में विश्व कप है। आईपीएल है और घरेलू टूर्नामेंट है। हम उस तरह के हालात और माहौल के आदी हैं, लेकिन यहां खेलगांव में रहना, दूसरे खिलाड़ियों को और उनके संघर्षों को जानना अलग अनुभव है। उन्हें दो तीन साल या चार साल में खेलने का मौका मिलता है। हमें खेलगांव का दौरा करके बहुत अच्छा लगा।’