Asian Games 2023 Day 8: एशियन गेम्स 2023 का 8वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। एथलेटिक्स में एक बाद एक मेडल आए। इसके साथ ही भारत की मेडल संख्या 50 के पार पहुंच गई। 8वें दिन भारत ने 15 मेडल अपने नाम किए। भारत की झोली में अबतक कुल 53 मेडल 13 गोल्ड, 21 सिल्वर, 19 बॉन्ज आ चुके हैं। 1 अक्टूबर, रविवार के दिन भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। शॉटपुट में भारत ते तेजिंदर सिंह तूर ने गोल्ड अपने नाम किया। अविनाश साबले ने 3000 मीटर के स्टेपलचेज इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। 1500 मीटर के महिला इवेंट में हरमिलन बैंस और पुरुष इवेंट में सरोज और जिनसन जॉनसन ने पोडियम पर पहुंचें। दो मेडल शूटिंग में पुरुष टीम ने गोल्ड और महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल जीता। भारत के पृथ्वीराज टोंडिमन, डेरियस चेनाई और जोरावर संधू और मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी ने कमाल का खेल दिखाया। बॉक्सिंग में परवीन ने ओलंपिक कोटा के साथ-साथ देश के लिए मेडल पक्का किया। जैस्मीन को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। निकहत जरीन भी सेमीफाइनल मैच हारीं और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। हर्डल रेस में ज्योति यर्राजी को विवाद के बाद सिल्वर मिला। बैडमिंटन मेंस टीम फाइनल में चीन से हार के बाद सिल्वर मेडल मिला। स्क्वाश में भी टीम इवेंट के बाद व्यक्तिगत इवेंट के मुकाबले आज से शुरू हुए। मिक्स्ड डबल्स में भारत की दोनों जोड़ी ने अपने पूल मुकाबले जीते। नीचे 2023 एशियाई खेलों के 8वें दिन के लाइव अपडेट देखें।

Live Updates

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 8 दिन में भारत ने 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 19 बॉन्ज मेडल समेत कुल 53 पदक जीत लिए। वह पदक तालिका में चौथे नंबर पर है।

13:38 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना कोरिया से

भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना कोरिया से हो रहा है। महिला टीम ने अपने पूल के पिछले मैचों में जीत हासिल की है। यह मैच भारत के लिए काफी अहम है।

13:16 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: केनोयिंग – स्प्रिंट – 200 मीटर – मेघा प्रदीप फाइनल में नहीं पहुंची

मेघा प्रदीप सेमीफाइनल में 55.406 के टाइम के साथ चौथे स्थान पर रहीं। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई करने से चूक गईं

13:07 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: ट्रैप इवेंट – छठे स्थान पर रहीं मनीषा कीर

भारत की मनीषा कीर महिला ट्रैप इवेंट में छठे स्थान पर रहीं और मेडल जीतने से चूक गईं। यह शूटिंग के महिला वर्ग में भारत का आखिरी इवेंट था। इस बार महिला शूटर्स ने देश के लिए 11 मेडल हासिल किए हैं।

12:57 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बॉक्सिंग – जैस्मिन मौका चूकीं

भारतीय महिला बॉक्सर जैस्मिन देश के लिए मेडल और ओलंपिक कोटा जीतने का मौका चूक गई। उन्हें कोरियाई खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में ही हरा दिया। पहला राउंड जीतने के बाद जैस्मिन दूसरे राउंड में कुछ नहीं कर पाईं।

12:16 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बॉक्सिंग – परवीन ने पक्का किया मेडल

बॉक्सिंग से भारत के लिए एक और खुशखबरी आई है। परवीन हुड्डा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उजबेकिस्तान की सितोरा तुरडीबेकोव को हराकर 57 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। उन्होंने पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया और साथ ही मेडल भी पक्का कर लिया।

यह भारत का महिला बॉक्सिंग में तीसरा मेडल और ओलंपिक कोटा है

11:48 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates:बैडमिंटन- प्रणॉय नहीं खेलेंगे टीम इवेंट का फाइनल मुकाबला

भारत को बैडमिंटन के पुरुष टीम इवेंट में चीन का सामना करना है। एचएस प्रणॉय फाइनल मैच नहीं खेलेंगे। भारत के लिए अहम है कि वह अपने शुरुआती तीनों मैच जीते क्योंकि आखिर के दो मैचों से ज्यादा उम्मीदें नहीं है।

11:19 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: हांगझू पहुंची पुरुष क्रिकेट टीम

हांगझू पहुंच चुकी है पुरुष क्रिकेट टीम

10:40 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games – स्क्वाश – मिक्स्ड टीम इवेंट – अनाहत-अभय जीते पहला मुकाबला

अनाहत सिंह और अभय सिंह की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के अपने पहले मुकाबले में 11-7,11-5 से जीत दर्ज की। यह मैच उन्होंने महज 15 मनिट में जीत लिया।

10:25 (IST) 1 Oct 2023
दिन के बड़े अपडेट्स

शूटिंग – ट्रैप इवेंट (पुरुष)- गोल्ड

शूटिंग – ट्रैप इवेंट (महिला) – सिल्वर

गोल्फ – अदिति अशोक – सिल्वर

10:23 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: कुराश – आदित्य धोपवाकर हारे

भारत के आदित्य धोपावकर का एशियाई खेलों की पुरुष 81 किग्रा कुराश स्पर्धा में अभियान प्री क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया जब उन्हें अफगानिस्तान के एस हसन बाइकारा रसूली के खिलाफ दो मिनट से भी कम समय में हार झेलनी पड़ी।

10:16 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: शूटिंग – ट्रैप इवेंट में भारत ने जीता सिल्वर

भारत की महिला टीम ने ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमार और प्रीति राजक ने 337 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। चीन ने इस इवेंट का गोल्ड जीता।

10:08 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: शूटिंग – भारत ने ट्रैप इवेंट में जीता गोल्ड

भारत को दिन का पहला गोल्ड मेडल आज शूटिंग में मिला। दारियस चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वी राज ने ट्रैप इवेंट में पहला स्थान हासिल किया।

दारियुस चेनाई और जोरावर सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया।

09:52 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: स्क्वाश – दीपिका-संधु की आसान जीत

दीपिका पल्लीकल और संधु ने मिक्स्ड डबल्स में आसान जीत हासिल की। उन्होंने कोरिया के खिलाफ पहला मुकाबला 11-2, 11-3 से जीता। यह मैच सिर्फ 22 मिनट में अपने नाम किया।

09:37 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: गोल्फ – अदिति अशोक ने जीता सिल्वर मेडल

अदिति अशोक ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह गोल्ड की स्थिति में थी लेकिन आखिर के पांच होल में थाईलैंड की खिलाड़ी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

अदिति 2002 के बाद एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।

अदिति एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं।

09:26 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: आर्चरी – महिला कंपाउंड टीम फाइनल में

भारत के लिए आर्चरी इवेंट से खुशखबरी आ रही है। ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी, परनीत कौर और अवनीत कौर क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप पर रहे। उन्होंने कोरियार को पछाड़ा।

09:24 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स – स्वप्ना चौथे स्थान

हेप्टाथलॉन में जैवलिन थ्रो का इवेंट खत्म हो गया है। फिलहाल मौजूदा चैंपियन स्वप्ना  बर्मन चौथे स्थान पर हैं वहीं नंदीनी अगासारा पांचवें नंबर पर हैं। अब केवल 800 मीटर का इवेंट बचा है।

08:49 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: रोलर स्केटिंग – विक्रम इनगाले पांचवें स्थान पर रहे

भारत के विक्रम इनगाले ने f 1:29.527 के समय के साथ रेस पूरी की और पांचवें स्थान पर रहे। वहीं आर्यन पाल सिंह घुमन 1:30.466 के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे।

08:41 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स – गुलवीर के पैर में लगी थी चोट

गुलवीर सिंह को शनिवार को रेस के दौरान पैर पर चोट लगी थी। इसके बावजूद वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे।

08:34 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स- अमलान बोरगोहेन ने किया क्वालिफाई

अमलान बोरगोहेन पुरुषों के 200 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वह 200 मीटर के फाइनल में 21.08 के टाइम के साथ हीट्स पर तीसरे स्थान रहे।

08:17 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स – ज्योति यर्राजी फाइनल के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

ज्योति यर्राजी फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। उन्होंने 23.78 सेकंड का समय निकाला था लेकिन यह उन्हें बैक गेट से एंट्री भी नहीं दिला पाया। 200 मीटर के फाइनल में वह हिस्सा नहीं लेंगी।

07:31 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: कैनोयिंग- मेघा प्रदीप सेमीफाइनल में पहुंची

भारत की मेघा प्रदीप ने 56.705 सेकंड का समय निकलाकर हीट्स में पांचवें स्थान पर रहे। वह अब सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

07:29 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स – ज्योति यर्राजी हीट्स में तीसरे स्थन पर

ज्योति यर्राजी 200 मीटर की हीट्स में 23.78 सेकंड का समय निकाला और वह तीसरे स्थान पर रहीं। इससे वह सीधा क्वालिफिकेशन हासिल नहीं कर पाईं। अब उन्हें उम्मीद करनी होगी की वह तीसरे स्थान पर खत्म करने वाले एथलीट्स में टॉप दो पर हों।

07:18 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: नंदिनी जीत सकती हैं पदक

हेप्टाथलॉन की लॉन्ग जम्प में अपने पहले प्रयास में नंदिनी ने 5.91 मीटर की छलांग लगाई। यह उनकी सीजन की सर्वश्रेष्ठ जम्प है। यह जम्प उन्हें कांस्य पदक की रेस में ले आई है। हालांकि, अभी उनके पास एक और मौका बाकी है। इस बीच, स्वप्ना बर्मन अपनी दूसरी छलांग (3.36 मीटर) में आगे नहीं बढ़ पाईं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें कोई चोट लगी है। उनके चेहरे पर दर्द झलक रहा था। उनकी पहली जम्प 5.63 मीटर की थी।

07:15 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: स्वप्ना बर्मन को हमवतन नंदिनी अगसारा से चुनौती

हेप्टाथलॉन में 4 इवेंट के बाद पहले दिन का अंत इस प्रकार था- भारत की नंदिनी अगसारा हमवतन स्वप्ना बर्मन से आगे निकल गई थीं। ऐसा लगता है कि वह लॉन्ग जम्प में 2018 की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन से आगे रहेंगी।

06:57 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: तीरंदाजी में महिला कंपाउंड और पुरुष क्वालिफिकेशन जारी

तीरंदाजी में क्वालिफिकेशन राउंड के साथ ही आज हांगझू में मुकाबले जारी हैं। सबसे पहले कंपाउंड महिला क्वालिफिकेशन है- इसमें ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी, परनीत कौर, अवनीत कौर अपनी सीडिंग के लिए निशाना लगाएंगी। रिकर्व पुरुष क्वालिफिकेशन भी चल रहा है। इसमें भारत के अतानु दास, धीरज बोम्मदेवरा, मृणाल चौहान, तुषार प्रभाकर शेल्के हैं। याद दिला दें कि सीडिंग तय करने के लिए यह सिर्फ रैंकिंग राउंड है।

06:45 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: अदिति अशोक अब भी शीर्ष पर

अदिति अशोक अब भी शीर्ष पर हैं, लेकिन उनकी बढ़त फिर से कम हो गई। वह होल 7 पर एक मजबूत बराबरी पर हैं लेकिन उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी थाइलैंड की अर्पिचया युबोल के बर्डी बनाने से अदिति की बढ़त अब घटकर 4 रह गई है। अदिति को भी अब जल्द ही बर्डी का इस्तेमाल करना होगा।

06:43 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: अदिति ने शानदार ढंग से की शुरुआत

अदिति अशोक ने दिन की शुरुआत शानदार 7-स्ट्रोक की बढ़त के साथ की, लेकिन 6 होल के बाद बढ़त घटकर 5 स्ट्रोक ही रह गई। वह इतनी अच्छी स्थिति में नहीं थी जितनी कि वह राउंड 3 में समाप्त हुई। हालांकि अब भी 12 होल बाकी हैं, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।

06:40 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स में भी कई भारतीय पदक की रेस में

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन का लक्ष्य अपना अजेय क्रम जारी रखना होगा। एथलेटिक्स में, अविनाश साबले, ज्योति यर्राजी और श्रीशंकर मुरली सभी पदक की दौड़ में होंगे। गोल्फ में भारत की अदिति अशोक की नजरें भी गोल्ड मेडल पर हैं।

06:38 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: भारतीय बैडमिंटन टीम की नजरें गोल्ड जीतने पर

जनसत्ता.कॉम में आपका स्वागत है। 2023 एशियाई खेलों का आज 8वां दिन है। पिछले 7 दिन में भारत 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 38 पदक जीत चुका है। वह पदक तालिका में चौथे नंबर पर है। 8वें दिन यानी रविवार को जब थॉमस कप चैंपियन भारतीय बैडमिंटन दल चीनी बाधा को पार करके स्वर्ण पदक हासिल करने की कोशिश करेगा।

भारत एशियन गेम्स के आठवें दिन भी मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगा। तीरंदाज अपने सफर की शुरुआत करेंगे। कंपाउंड तीरंदाजों ने हाल ही में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनसे और ज्यादा उम्मीदें होंगी। एथलेटिक्स के कई बड़े सितारे रविवार को एक्शन में होंगे और भारत यहां से बड़ी संख्या में मेडल की उम्मीद करेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम पूल राउंड में साउथ कोरिया का सामना करेगी। स्क्वाश के मिक्स्ड डबल्स में भारत की दो जोड़ियां पाकिस्तान का सामना करने उतरेंगी।