Asian Games 2023 Day 8: एशियन गेम्स 2023 का 8वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। एथलेटिक्स में एक बाद एक मेडल आए। इसके साथ ही भारत की मेडल संख्या 50 के पार पहुंच गई। 8वें दिन भारत ने 15 मेडल अपने नाम किए। भारत की झोली में अबतक कुल 53 मेडल 13 गोल्ड, 21 सिल्वर, 19 बॉन्ज आ चुके हैं। 1 अक्टूबर, रविवार के दिन भारत की अदिति अशोक ने गोल्फ में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। शॉटपुट में भारत ते तेजिंदर सिंह तूर ने गोल्ड अपने नाम किया। अविनाश साबले ने 3000 मीटर के स्टेपलचेज इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया। 1500 मीटर के महिला इवेंट में हरमिलन बैंस और पुरुष इवेंट में सरोज और जिनसन जॉनसन ने पोडियम पर पहुंचें। दो मेडल शूटिंग में पुरुष टीम ने गोल्ड और महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल जीता। भारत के पृथ्वीराज टोंडिमन, डेरियस चेनाई और जोरावर संधू और मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी ने कमाल का खेल दिखाया। बॉक्सिंग में परवीन ने ओलंपिक कोटा के साथ-साथ देश के लिए मेडल पक्का किया। जैस्मीन को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। निकहत जरीन भी सेमीफाइनल मैच हारीं और उन्हें ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा। हर्डल रेस में ज्योति यर्राजी को विवाद के बाद सिल्वर मिला। बैडमिंटन मेंस टीम फाइनल में चीन से हार के बाद सिल्वर मेडल मिला। स्क्वाश में भी टीम इवेंट के बाद व्यक्तिगत इवेंट के मुकाबले आज से शुरू हुए। मिक्स्ड डबल्स में भारत की दोनों जोड़ी ने अपने पूल मुकाबले जीते। नीचे 2023 एशियाई खेलों के 8वें दिन के लाइव अपडेट देखें।

Live Updates

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 8 दिन में भारत ने 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 19 बॉन्ज मेडल समेत कुल 53 पदक जीत लिए। वह पदक तालिका में चौथे नंबर पर है।

20:59 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: भारत ने लगाया पदकों का अर्धशतक

एशियन गेम्स का 8वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। रविवार, 1 अक्टूबर 2023 को भारत ने 15 मेडल अपने नाम किए। भारत की झोली में अबतक कुल 53 मेडल 13 गोल्ड, 21 सिल्वर, 19 बॉन्ज आ चुके हैं।

19:52 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन में सिल्वर

वेंग होंग यांग ने मिथुन मंजूनाथ को हराया, जिससे भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम चीन से 3-2 से हार गई। भारत को ऐतिहासिक रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

19:23 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: ज्योति यर्राजी को विवाद को बाद मिला सिल्वर

हर्डल रेस में फाल्स स्टार्ट के लिए चीन की खिलाड़ी और साथ ज्योति यर्राजी को बाहर करने पर विवाद हो गया था। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ज्योति को बाहर करने पर अपील दायर की थी। इस अपील को स्वीकारा गया। रिव्यू के बाद ज्योति यर्राजी को सिल्वर मिला। चीन की वु यान्नी को फॉल्स स्टार्ट के लिए अयोग्य घोषित किया गया।

19:07 (IST) 1 Oct 2023
तेजस्विन शंकर ने ज्योति यर्राजी के समर्थन में किया ट्वीट

तेजस्विन शंकर ने ज्योति यर्राजी के समर्थन में किया ट्वीट

https://twitter.com/TejaswinShankar/status/1708474458703642681

18:56 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: हर्डल रेस - तीसरे स्थान पर रहीं ज्योति यर्राजी

ज्योति यर्राजी रेस में तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि अभी इस मेडल को तय नहीं माना जा रहा है क्योंकि रेफरी रिव्यू के बाद फैसले करेंगे।

18:53 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: हर्डल रेस - ज्योति यर्राजी को किया गया रेस से बाहर

फाल्स स्टार्ट के लिए चीन की खिलाड़ी और साथ ही भारत की ज्योति यर्राजी को भी रेस से बाहर कर दिया गयाहै। ज्योति ने इसका विरोध किया है। रेफरी के सामने अपनी बात रखी। रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों को रेस में हिस्सा लेने को कहा और उसके बाद रिव्यू करके फैसला किया जाएगा।

https://twitter.com/afiindia/status/1708472625725673602

18:42 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - नंदिनी अगसारा ने जीता ब्रॉन्ज

भारत की 20 साल की नंदिनी अगसारा ने महिलाओं के हेप्टाथलॉन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 5712 अंक हासिल किया। वहीं मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन ने 5708 अंक ही हासिल कर पाईं और इस बार पोडियम पर भी नहीं पहुंच पाई।

18:38 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - सीमा पुनिया ने जीता ब्रॉन्ज

भारत की 40 साल की सीमा पुनिया ने डिस्कस थ्रो में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। सीमा ने 58.62 मीटर के अपने सीजन बेस्ट प्रदर्शन के साथ तीसरे स्थान पर रही।

18:27 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर मेडल

भारत के मुरली श्रीशंकर ने 8.19 के जंप के साथ सिल्वर मेडल जीता। यह जंप उनके आखिरी अटेंप्ट में आया। भारत का एथलेटिक्स में यह छठा मेडल है। हालांकि जेस्विन एलड्रिन निराश होंगे क्योंकि वह आठवें स्थान पर रहे।

https://twitter.com/WeAreTeamIndia/status/1708465625486786560

18:23 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - पुरुष इवेंट्स के 1500 मीटर में भारत के नाम दो मेडल

1500 मीटर के पुरुष इवेंट में भारत के खाते में दो मेडल आए। अजय कुमार सरोज ने 3:38.94 के समय के साथ सिल्वर और जिनसन जॉनसन ने 3:39.74 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

18:14 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - हरमिलन बैंस ने जीता सिल्वर मेडल

भारत की हरमिलन बैंस ने महिलाओं के 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने इस रेस में 4:12.74 का समय निकाला। भारत का यह एथलेटिक्स में तीसरा मेडल है।

https://twitter.com/Media_SAI/status/1708460125487616412

18:11 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन (टीम इवेंट) - श्रीकांत हारे तीसरा मुकाबला

तीसरे मुकाबले में श्रीकांत को हार मिली जिसके बाद भारत के हाथ से यह गोल्ड मेडल फिसलता दिख रहा है। श्रीकांत करो या मरो का यह मैच 24-22, 21-9 से हारे। अब भारत की ओर से धुव कपिला और साई प्रतीक पुरुष डबल्स में उतरेंगे। वहीं आखिरी मंजूनाथ कोर्ट पर होंगे। इन दोनों ही मैचों में जीत की उम्मीद कम है।

17:50 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: लॉन्ग जंप - जेस्विन एलड्रिन 8वें स्थान पर

जेस्विन एलड्रिन पुरुष के लॉन्ग जंप में 8वें स्थान पर रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7.76 मीटर का रहा। मुरली श्रीशंकर अब भी मेडल की रेस में है।

17:36 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - तेजिंदर पाल ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने अपने आखिरी अटेंर्ट में 20.36 मीटर का थ्रो फेंका और देश के लिए लगातार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं साहिब सिंह पोडियम से बाहर रहे।

https://twitter.com/afiindia/status/1708452516151636235

17:17 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - तेजिंदर 3 थ्रो के बाद सातवें स्थान पर

तेंजिदर पाल सिंह तूर ने अपने पहले थ्रो में 19.51 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं तीसरे थ्रो में 17.90 मीटर ही फेंक पाए। तूर फिलहाल सातवें नंबर पर हैं।

17:13 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: लॉन्ग जंप - जेस्विन एलड्रिन की अच्छी शुरुआत

जेस्विन एलड्रिन ने लॉन्ग जंप के पहले प्रयास में 7.75 मीटर का जंप लिया। वहीं श्रीशंकर ने फाउल के साथ शुरुआत की। एशियन गेम्स के मौजूदा चैंपियन वैंग जियानन ने 8.22 मीटर के साथ शुरुआत की।

17:06 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: एथलेटिक्स - अविनाश साबले ने जीता गोल्ड मेडल

3000 मीटर स्टेपलचेज में भारत के अविनाश साबले ने जीत हासिल की। साबले ने 8:11.20 का समय निकाला और नेशनल रिकॉर्ड कायम किया। वही यह समय 2018 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल से 11 सेकंड कम है। वर्ल्ड चैंपियनशिप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साबले की नजर इस मेडल पर थी।

https://twitter.com/Media_SAI/status/1708443784302973259

16:57 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन में भारत का शानदार प्रदर्शन

भारत ने चीन के खिलाफ गोल्ड मेडल के टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने लगातार 2 गेम जीते। इसके साथ ही भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है।

16:48 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: निकहत जरीन को ब्रॉन्ज से करना पड़ेगा संतोष

दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन को सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ेगा। थाईलैंड की रकास्त चुथामत ने उन्हें 2-1 के विभाजित फैसले से हराया। हालांकि, निकहत ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया है।

16:30 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन (पुरुष टीम) - मेंस डबल्स में भारत ने पहला गेम जीता

बैडमिंटन गोल्ड मेडल मैच के मेंस डबल्स में भारत ने पहले गेम में चीन को हराया। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने 21-15 से गेम अपने नाम किया। इससे पहले लक्ष्य सेन ने सिंगल्स राउंड जीतकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

16:01 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन - लक्ष्य ने दिलाई भारत को जीत

लक्ष्य सेन ने भारत को पहला मैच जिताया और अब टीम इंडिया 1-0 से आगे है। लक्ष्य तीसरे गेम में 7-11 से पिछड़ रहे लेकिन फिर वापसी करते हुए 21-18 से अपने नाम किया। लक्ष्य ने 2-1 से मुकाबला जीता। अब अगले मैच में भारत की डबल्स टीम कोर्ट पर उतरेगी.

15:42 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन - लक्ष्य हारे पहले मैच का दूसरा गेम

चीन के शी युकी ने दूसरे गेम में जबदस्त वापसी की और 21-14 से अपने अपने नाम किया। अब मैच का फैसला निर्णायक गेम से होगा। भारत के लिए यह मुकाबला जीतना काफी अहम है।

15:34 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: स्क्वाश - अनाहत और अभय की लगातार दूसरी जीत

अनाहात सिंह और अभय सिंह ने पूल के दूसरे मैच में जीत हासिल की। पाकिस्तान के फरहान जमान और सादिया गुल को 11-3,11-2 से मात दी। यह उनकी लगातार दूसरी जीत है।

15:13 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: स्क्वाश - महेश राउंड ऑफ 8 में

भारत के महेश मंगाओनकर ने पुरुष सिंगल्स राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में जोनाथन रायेस को 3-0 से हराया। महेश अब क्वार्टर फाइनल में जापान के आर तुसकके का सामना करेंगे।

15:10 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन - लक्ष्य सेन ने जीता गेम

लक्ष्य सेन ने पहले मैच के पहले गेम में 22-10 से जीत हासिल की। लक्ष्य ने शुरुआत में लीड हासिल की थी लेकिन बाद में चीन के शी यू की ने अच्छी वापसी की। 20-20 पर स्कोर बराबर होने के बाद लक्ष्य ने 22-20 से जीत हासिल की।

15:08 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: हॉकी- भारत ने कोरिया के खिलाफ 1-1 से खेला ड्रॉ

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला है। कोरिया ने पहले हाफ में 1-0 की लीड से दबाव बना कर रखा। भारत कई मौके चूका। भारत ने तीसरे क्वार्टर में नवनीत कौर के गोल के साथ वापसी की।

14:45 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: बैडमिंटन - भारत का सामना चीन से

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम फाइनल में चीन का सामना कर रही है। लक्ष्य सेन पहला मुकाबला खेलने उतरे हैं। उनके सामने चीन के शी यू की हैं। भारत के लिए यह मेडल जीतना काफी अहम है।

14:26 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: शूटिंग - भारत का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

भारतीय शूटर्स के इवेंट्स अब खत्म हो चुके हैं। भारत ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 22 मेडल जीते हैं जिसमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज जीते है। यह भारतीय निशानेबाजों का एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

14:20 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: ट्र्रैप शूटिंग -चेनाई ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के कायनन चेनाई ने देश के लिए शूटिंग में आखिरी मेडल जीता। चेनाई ने ट्रैप इवेंट के इंडीविजुअल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वह गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।

14:02 (IST) 1 Oct 2023
Asian Games LIVE Updates: हॉकी - 0-1 से पिछड़ रहा है भारत

कोरिया ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कोरियाई खिलाड़ी शूट कर रही थी तभी उदिता ने पीछे से टैकल किया और रेफरी ने कोरिया को स्ट्रोक दिया। हयेजिन ने इसे आसानी से गोल में बदला। भारत अब पिछड़ रहा है।

भारत एशियन गेम्स के आठवें दिन भी मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगा। तीरंदाज अपने सफर की शुरुआत करेंगे। कंपाउंड तीरंदाजों ने हाल ही में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में उनसे और ज्यादा उम्मीदें होंगी। एथलेटिक्स के कई बड़े सितारे रविवार को एक्शन में होंगे और भारत यहां से बड़ी संख्या में मेडल की उम्मीद करेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम पूल राउंड में साउथ कोरिया का सामना करेगी। स्क्वाश के मिक्स्ड डबल्स में भारत की दो जोड़ियां पाकिस्तान का सामना करने उतरेंगी।