Asian Games 2023 Day 7 Updates: एशियन गेम्स 2023 का 7वां दिन भारत की मेन्स हॉकी में ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ पूल मुकाबले में भारत ने 10-2 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली बार डबल डिजीट स्कोर है। इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं मेन्स बैडमिंटन में भी भारतीय टीम ने पहली बार फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। कोरिया के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में श्रीकांत ने 12-21, 21-16, 21-14 से जीत लिया। भारत ने यह मैच 3-2 से अपने नाम किया। स्क्वाश पुरुष टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। भारत को दिन का पहला मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में आया। दिव्या टीएस और सरबजोत सिंह ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। चीन के खिलाफ वह रोमांचक मैच आखिरी शॉट पर हारे। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने देश को टेनिस में गोल्ड दिलाया। भारत की युवा बॉक्सर प्रीति पंवार ने 54 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए मेडल पक्का किया और साथ ही ओलंपिक कोटा हासिल किया। वहीं टेबल टेनिस में मानुष और मानव की भारत की युवा जोड़ी को रोमांचक क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा लेकिन महिला डबल्स में आयहिका मुर्खजी और सुतिर्था मुर्खजी ने ऐतिहासिक मेडल पक्का किया।। जेस्विन एलड्रिन, मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जम्प), अजय कुमार (1500 मीटर), जिनसन जॉनसन (1500 मीटर) ज्योति यर्राजी (100 मीटर हर्डल), नित्या ने अपने-अपने इवेंट्स के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Live Updates

Asian Games 2023, Day 7: भारत ने छठे दिन तक 33 पदक जीत लिए थे, वह पदकतालिका में चौथे नंबर पर था

20:03 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: मेन्स हॉकी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत

मेन्स हॉकी के पूल मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से मात दे दी। 41 साल पहले एशियन गेम्स में ही स्वर्ण पदक प्ले-ऑफ में पाकिस्तान ने भारत को 1-7 से हराया था। आज भारत ने उस हार का बदला ले लिया है। भारत ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ डबल डिजीट के स्कोर में मैच जीता है।

19:58 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बैडमिंटन मेन्स टीम फाइनल में, निर्णायक मैच श्रीकांत जीते

बैडमिंटन मेन्स टीम सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 3-2 से मात दे दी है। निर्णायक मैच में श्रीकांत ने पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी ने चो जियोनीओप के खिलाफ 12-21, 21-16, 21-14 से जीत दर्ज की। श्रीकांत की इस जीत के साथ ही भारतत ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम बैडमिंटन फाइनल में 37 साल बाद पहुंची है। फाइनल में अब भारत का मुकाबला चीन से होगा जो कि गोल्ड मेडल के लिए होगा।

19:34 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: हॉकी (भारत बनाम पाकिस्तान) - भारत की बढ़त 8-2

मेन्स हॉकी में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच में भारत की बढ़त 8-2 की हो गई है। मैच में 14 मिनट बाकि बचे हैं। हॉकी के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2023 का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत ने चौथे क्वार्टर में आठवां गोल किया।

19:25 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: हॉकी (भारत बनाम पाकिस्तान) - पाकिस्तान ने दागा मैच का पहला गोल

मेन्स हॉकी में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच में पाकिस्तान ने पहला गोल किया है। 6 गोल से पिछड़ रही पाकिस्तान की ओर से सुफियान अहमद ने गोल किया। उन्होंने कृष्णा पाठक के पैरों के बीच में से गेंद को नेट में पहुंचाया।

19:18 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बेडमिंटन- श्रीकांत ने दूसरे गेम में बनाई बढ़त

बैडमिंटन पुरुष टीम सेमीफाइनल के निर्णायक मैच में श्रीकांत ने दूसरे गेम में वापसी की है। श्रीकांत ने दूसरे गेम को 21-16 के साथ खत्म किया।

19:12 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: हॉकी (भारत बनाम पाकिस्तान) - टीम इंडिया ने 4-0 की बढ़त बनाई

भारत ने पुरुष हॉकी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्वार्टर के अंत में चौथा गोल दाग दिया है। दूसरे क्वार्टर के शुरुात में तीसरा गोल करने वाले सुमित ने यह गोल दागा है। चौथे गोल का फैसला टीवी अंपायर की मदद से हुआ।

18:53 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: मेन्स बैडमिंटन- ध्रुव कपिला और अर्जुन एमआर हारे

बैडमिंटन मेन्स टीम सेमीफाइनल में किम वोन्हो और ना सुंगसेउंग की जोड़ी ने ध्रुव कपिला और अर्जुन एमआर को 45 मिनट के गेम में 21-16, 21-11 से हरा दिया। कोरिया ने मुकाबला 2-2 से बराबर कर लिया। किदांबी श्रीकांत और चो जियोनीओप के बीच का मुकाबला निर्णायक होगा।

18:41 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: हॉकी (भारत बनाम पाकिस्तान) - टीम इंडिया ने 3-0 की बढ़त बनाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन गोल की बढ़त बना ली है। पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में और मनदीप सिंह ने 11 वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।

18:30 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स - भारत के नाम 10000 मीटर में दो मेडल

भारत के नाम दो और मेडल। 10000 मीटर में भारत के कार्तिक कुमार ने 28:15 के समय के साथ सिल्वर मेडल वहीं 28:17 के समय के साथ गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। दोनों ने इस दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/afiindia/status/1708103965920088484

18:16 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: हॉकी (पुरुष) - भारत का सामना पाकिस्तान से

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल राउंड के मैच में पाकिस्तान का सामना करने उतरी है। भारत ने अपने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं और आज उसकी नजर उसी सिलसिले को जारी रखने पर होगी।

18:02 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स - 400 मीटर के फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे मोहम्मद अजमल

भारत के मोहम्मद अजमल पुरुषों 400 मीटर के फाइनल में 45.97 सेकंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे। इससे पहले एश्वर्या मिश्रा भी चौथे स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गई।

17:45 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बैडमिंटन ( पुरुष टीम) - लक्ष्य सेन ने दिलाई भारत को बढ़त

थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने भारत तो 2-1 से लीड दिला दी है। सेन ने यह मुकाबला 21-7,21-9 से अपने किया।

17:42 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स - 400 मीटर के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं एश्वर्या मिश्रा

भारत की एश्वर्या मिश्रा 400 मीटर के फाइनल में मेडल से चूक गईं। वह 53.50 का समय निकालकर चौथे स्थान पर रहीं। बाहरेन की अडेकोया ने 50.66 सेकंड का समय निकालकर देश के लिए गोल्ड जीता।

17:28 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: टेबल टेनिस - अयहिका-सुतिर्था ने मेडल जीतकर इतिहास

सुतिर्था मुर्खजी और अयहिका मुर्खजी ने महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन की वर्ल्ड नंबर दो जोड़ी को उसी के घर में हराया। चार गेम तक चला यह मुकाबला सुर्तिथा-अयहिका ने 11-5 11-5 5-11 11-9 से हराया।

यह एशियन गेम्स में भारत का महिला डबल्स में पहला मेडल है। इस जोड़ी ने इतिहास रच दिया है।

17:08 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: Weightlifting - बिंदियारानी ने स्नैच में किया पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन

मीराबाई चानू के बाद अब भारत की बिंदियारानी चुनौती पेश कर रही हैं। उन्होंने स्नैच के अपने पहले राउंड में 80 किलोग्राम का भार उठाया। वहीं इसके बाद अगले लिफ्ट में उन्होंने 83 किलोग्राम उठाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहीं। हालांकि तीसरे प्रयास में उन्होंने यह कर दिखाया।

स्नैच में55 किलोग्राम वर्ग में 83 केजी बिंदियारानी का पर्सनल बेस्ट है।

17:01 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बैडमिंटन (पुरुष इवेंट) - सात्विक-चिराग हारे दूसरे मुकाबला

सात्विक साईं राज और चिराग शेट्टी को दूसरे गेम में भी हार सामना करना पड़ा। वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी ने उन्हें इस रोमांचक गेम में 26-24 से हराया। इस जीत के साथ ही थाईलैंड ने मैच में 1-1 से बराबरी कर ली है।

16:42 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: टेनिस - रोहन बोपन्ना ने जीत पर कही दिल की बात

रोहन बोपन्ना ने गोल्ड के साथ एशियन गेम्स के सफर को अलविदा कहा

https://twitter.com/OlympicKhel/status/1708076357937459594

16:40 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बैडमिंटन - पुरुष टीम - पहला गेम हारी भारतीय डबल्स टीम

प्रणॉय के बाद पुरुष डबल्स में सात्विक साईंराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी कोरियाई जोड़ी का सामना कर रहे हैं जो कि वर्ल्ड चैंपियन है। भारतीय जोड़ी पहला मैच 13-21 से हारा।

16:00 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बैडमिंटन (पुरुष टीम) - एचएस प्रणॉय ने दिलाई भारत को 1-0 से लीड

एच एस प्रणॉय ने निर्णायक गेम में जियोन हायकजन को 18-21, 21-16, 21-19 से हराया। पहला गेम हारने के बाद प्रणॉय ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो गेम जीते। भारतीय टीम को 1-0 की लीड दिला दी है।

15:33 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: स्क्वाश - पुरुष टीम - भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

भारत के अभय सिंह ने स्क्वाश पुरुष टीम इवेंट में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। रोमांचक मुकाबले में भारत ने 0-1 से पिछड़ने के बाद 2-1 से जीत हासिल की।

https://twitter.com/Media_SAI/status/1708061698626904541

15:16 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बैडमिंटन (पुरुष टीम) - प्रणॉय पहला गेम हारे

भारत और कोरिया के बीच पुरुष टीम का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। एचएस प्रणॉय पहला मुकाबला खेलने उतरे। उन्हें पहले गेम में 21-18 से हार का सामना करना पड़ा था।

14:57 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बॉक्सिंग - नरेंद्र बरवाल ने पक्का किया मेडल

भारत के लिए नरेंद्र बरवाल +92 किलो ग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई और साथ ही मेडल पक्का किया। वह मेडल पक्का करने वाले पहले पुरुष बॉक्सर हैं।

14:55 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: 3x3 बास्केटबॉल - भारत ने क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

महिला 3x3 बास्केटबॉल में भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने राउंड ऑफ 8 में मलेशिया को 6-6 से हराया है। वह अब कल चीनी ताइपे का सामना करेंगे।

14:18 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: स्क्वाश - भारत ने 1-1 से की बराबरी

सौरव घोषाल ने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी को सीधे सेट में हराकर भारत को 1-1 से बराबरी दिलाई।

14:17 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: वेटलिफ्टिंग - मीराबाई चानू मेडल जीते से चूकीं

भारत की मेडल की बड़ी उम्मीद टूटी। मीरबाई चानू अपने आखिरी अटेंप्ट में 117 किलोग्राम का भार नहीं उठा पाईं। वह चौथे स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं। वह चौथे स्थान पर रहीं। मीराबाई काफी निराश हैं।

14:08 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: वेटलिफ्टिंग - मीराबाई चानू को 117 किलोग्राम उठाने की जरूरत

मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले अटेंप्ट में 108 किलोग्राम का भार उठाया। हालांकि दूसरे अटेंप्ट में 117 किलोग्राम उठाने से चूक गईं। चानू अगर आखिरी अटेंप्ट में 117 किलोग्राम उठा लेती हैं तो वह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लेंगे।

13:50 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: वेटलिफ्टिंग - स्नैच में केवल 83KG उठा पाईं मीराबाई

मीराबाई चानू की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने स्नैच के पहले अटेंप्ट में 83 किलोग्राम का भार उठाया। इसके बाद वह अगले दो अटेंप्ट में वजन नहीं उठा सकी। मीराबाई को अब क्लीन एंड जर्क में बेहतर करने की कोशिश करनी होगी।

13:40 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: बॉक्सिंग - सचिन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय बॉक्सर सचिन सिवाच ने भी देश के लिए मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने 57 किलोग्राम में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में कुवैत के बॉक्सर से वॉक ओवर मिला। सचिन अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं जिसके साथ उनका मेडल पक्का हो गया है।

13:37 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: स्क्वाश (पुरुष टीम) - पाकिस्तान ने भारत पर बनाई 0-1 की लीड

स्क्वाश के पुरुष टीम इवेंट का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। जहां भारत का सामना पाकिस्तान से चल रहा है। पाकिस्तान के इकबाल ने मागाओंकर को 11-8,11-3, 11-2 से हराकर पहला मैच अपने नाम किया। भारत 0-1 से पिछड़ रहा है।

13:01 (IST) 30 Sep 2023
Asian Games 2023 Live Updates: टेनिस - मिक्स्ड डबल्स में रोहन-रुतुजा ने जीता गोल्ड

भारत ने टेनिस में पहला गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। मिक्स्ड डबल्स फाइनल में रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले की जोड़ी ने चीनी ताईपे की जोड़ी को सुपर टाई ब्रेक में 2-6, 6-3, 10-4 से हराया और देश के खाते में एक और गोल्ड मेडल डाला।

https://twitter.com/Media_SAI/status/1708021735243776365

एशियाई खेलों में शनिवार 30 सितंबर का भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। 3 x 3 बास्केटबॉलभारत बनाम ईरान - पुरुष (क्वार्टरफ़ाइनल प्लेऑफ़) भारत बनाम मलेशिया - महिला (क्वार्टरफ़ाइनल प्लेऑफ़) एथलेटिक्सजेस्विन एल्ड्रिन और मुरली श्रीशंकर - पुरुष लंबी कूद (क्वालीफायर) स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा - महिला हेप्टाथलॉन 100 मीटर बाधा दौड़ (हीट) ज्योति याराजी और निथ्या रामराज - महिला 100 मीटर बाधा दौड़ (हीट) अजय कुमार सरोज और जिनसन जॉनसन - पुरुष 1,500 मीटर (हीट) स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा - महिला हेप्टाथलॉन ऊंची कूद (हीट) स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा - महिला हेप्टाथलॉन गोला फेंक (हीट) गुलवीर सिंह और कार्तिक कुमार - पुरुष 10,000 मीटर फाइनल स्वप्ना बर्मन और नंदिनी अगासरा - महिला हेप्टाथलॉन 200 मीटर (हीट) बैडमिंटनभारत बनाम दक्षिण कोरिया - पुरुष टीम (सेमीफ़ाइनल) मुक्केबाजीलवलीना बोरगोहेन बनाम सुयोन सियोंग - महिला 75 किग्रा (क्वार्टरफाइनल) सचिन सिवाच - पुरुष 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर) निशांत देव - पुरुष 71 किग्रा (क्वार्टरफाइनल) प्रीति पवार - महिला 54 किग्रा (क्वार्टरफाइनल) नरेंद्र बेरवाल - पुरुष +92 किग्रा (क्वार्टरफाइनल) ब्रिजपुरुष, महिला और मिश्रित टीम (राउंड-रॉबिन) कैनो स्प्रिंटनीरज वर्मा - पुरुष कैनो सिंगल 1,000 मीटर (हीट और पदक स्पर्धा) बिनिता चानू ओइनम और पार्वती गीता - महिला कयाक डबल 500 मीटर (हीट और पदक स्पर्धा) रिबासन निंगथौजम और ज्ञानेश्वर फिलम - पुरुष कैनो डबल 500 मीटर (हीट और पदक स्पर्धा) शतरंजपुरुष और महिला टीम (राउंड 2)गोताखोरीलंदन सिंह हेमम और सिद्धार्थ प्रदेशी - पुरुष सिंक्रोनाइज़्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फ़ाइनल (पदक स्पर्धा) गोल्फअदिति अशोक, अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स - महिला व्यक्तिगत और टीम (राउंड 3) अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया और खलिन जोशी - पुरुष व्यक्तिगत और टीम (राउंड 3) हॉकीभारत बनाम पाकिस्तान - पुरुष (पूल मैच)