Asian Games 2023, India Schedule for Day 10: 2023 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। नौवें दिन की प्रतियोगिताएं समाप्त होने के बाद भारत की पदक संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इसमें 13 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत ने नौवें दिन 7 पदक जीते।

भारत की पारुल चौधरी और प्रीति ने महिला 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि युवा एनसी सोजन ने महिला लंबी कूद में रजत पदक अपने नाम किया।

पारुल ने नौ मिनट 27.63 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने बहरीन की धाविका से नौ सेकेंड से भी अधिक समय लिया। प्रीति ने नौ मिनट 43.32 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। प्रीति ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

पारुल भी एशियाई खेलों के रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहीं लेकिन यह उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं था। उन्होंने इस साल अगस्त में बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप के दौरान नौ मिनट 15.31 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई किया था।

प्रीति भी अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद पारुल से लगभग 16 सेकेंड पीछे रहीं। उनके और बहरीन की मेकोनेन टिगेस्ट के बीच कांस्य पदक के लिए करीबी मुकाबला था। मेकोनेन 9 मिनट 43.71 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

महिला लंबी कूद में एनसी ने दो बार अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 6.63 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की शियोंग शिकी ने 6.73 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। वियतनाम की एनगा यान युई 6.50 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।

एनसी ने तीसरे प्रयास में 6.56 मीटर का अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह अपने 5वें प्रयास में इसमें सुधार करने में सफल रहीं। स्पर्धा में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय शैली सिंह ने निराश किया और 6.48 मीटर के प्रयास के साथ 5वें स्थान पर रहीं।

भारत को एथलेटिक्स में कांस्य पदक के रूप में एक और पदक मिला जब मोहम्मद अजमल वारियाथोडी, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले में 3 मिनट 14.34 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

बांग्लादेश को 12-0 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में हांगझू

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल ए के मैच में बांग्लादेश को 12-0 से हराकर पूल में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब 4 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल में भारत का सामना पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत (दूसरा, चौथा और 32वां मिनट) और मनदीप सिंह ने (18वां, 24वां और 46वां मिनट) 3-3 गोल दागे।

अभिषेक (41वां और 57वां) ने दो गोल किए, जबकि अमित रोहिदास (28वां), ललित उपाध्याय (23वां), गुरजंत सिंह (56वां) और नीलाकांता शर्मा (47वां) ने 1-1 गोल किए। बांग्लादेश की टीम भारतीय गोल पर हमले नहीं कर पाई और भारतीय गोलकीपर मूक दर्शक बने रहे।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल चरण के 5 मैच में 58 गोल किए और सिर्फ 5 गोल खाए। इससे पहले भारतीय टीम ने उजबेकिस्तान को 16-0, सिंगापुर को 16-1, पाकिस्तान को 10-2 और जापान को 4-2 से हराया था।

भारत 6 टीम स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

तीरंदाजों ने 6 टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में 5 टीम एलिमिनेशन दौर खेले और सिर्फ एक सेट गंवाया। महिला कंपाउंड टीम को क्वालिफिकेशन में शीर्ष रहने के कारण क्वार्टर फाइनल तक बाय मिला था। भारत कंपाउंड में 5 स्वर्ण पदकों की दौड़ में बना हुआ है, क्योंकि उसके चार तीरंदाज ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अदिति स्वामी अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा और अतनु दास पुरुष वर्ग में आगे बढ़ने में सफल रहे, लेकिन महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। पांचवीं वरीयता प्राप्त अतानु दास और अंकिता भकत ने मलेशिया के स्याकिरा बिंटी एम और मुहम्मद जरीफ स्याहिर बिन जोकेपेली को 39-38, 37-36, 39-33 से हराया। मलेशिया की जोड़ी ने पहले सेट में तीन 10 स्कोर करके 2-0 की बढ़त बना ली थी।

सौरभ घोषाल जीते, कम रैंकिंग वाली कोरियाई खिलाड़ी से हारीं जोशना

स्टार भारतीय खिलाड़ी जोशना चिनप्पा स्क्वाश स्पर्धा के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं, जबकि अनुभवी सौरभ घोषाल ने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सबसे पहले कोर्ट पर उतरी जोशना को दक्षिण कोरिया की अपने से कम रैंकिंग वाली खिलाड़ी हियो मिंगयिओंग के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

पहले दौर में इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को बाय मिला था। दूसरे दौर में उन्हें 158वें नंबर की दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ 37 मिनट में 4-11 12-10 9-11 8-11 से हार झेलनी पड़ी। जोशना की हार को बड़ा उलटफेर माना जा रहा है, क्योंकि वह पदक की दावेदार थीं। एक अन्य भारतीय तन्वी खन्ना ने थाइलैंड की अरिचिया चुजित के खिलाफ 11-1 11-3 11-2 की आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अनहत सिंह और अभय सिंह की मिश्रित युगल जोड़ी ने जीत का क्रम जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत किया। भारतीय जोड़ी अनाताना प्रासेरतरातानाकुल और अरकारादेत अराकाराहिरुनया की थाइलैंड की जोड़ी को 2-0 से हराकर ग्रुप डी में शीर्ष पर चल रही है।

सौरभ घोषाल ने कुवैत के अम्मार अलतमीमी को प्री क्वार्टर फाइनल में 3-0 से हराया, जबकि महेश मनगांवकर ने भर रियुनसुके सुकयु के खिलाफ 3-0 की आसान से जीत से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सौरभ घोषाल ने अलतमीमी को 11-4, 11-4, 11-6 से हराया जबकि मनगांवकर ने सुकयु को 11-6 11-2 11-6 से शिकस्त दी।

2 अक्टूबर 2023 की स्पर्धाओं के बाद एशियाई खेलों की पदक तालिका

देशस्वर्णरजतकांस्यकुल
चीन1478142270
जापान334445122
दक्षिण कोरिया313963133
भारत13242360
उज्बेकिस्तान11141843
थाइलैंड1071633
उत्तर कोरिया710522
हॉन्गकॉन्ग6152344
बहरीन61411
ईरान5141534

एशियाई खेलों में 3 अक्टूबर 2023 को इन खेलों में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी

सुबह के 6 बजे
पुरुष कबड्डी: भारत बनाम। बांग्लादेश
सुबह 6:10 बजे
तीरंदाजी: कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफ़ाइनल
ज्योति सुरेखा
सुबह के 06:30
पुरुष क्रिकेट: भारत बनाम। नेपाल
प्रातः 06:30 बजे से
पुरुषों का डेकाथलॉन: तेजस्विन शंकर
सुबह 6:40 बजे
महिलाओं की 800 मीटर हीट
चंदा/हरमिलन बैंस
सुबह 7:10 बजे से
पुरुषों की 4×400 मीटर रिले हीट
सुबह 7:45 बजे
महिला हॉकी: भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग
सुबह 7:45 बजे
महिला कयाक सिंगल 500 मीटर
सोनिया देवी
सुबह 7:50 बजे
तीरंदाजी: कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल
अभिषेक वर्मा
सुबह 8:10 बजे
तीरंदाजी: कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल
प्रवीण देवताले
सुबह 8:20 बजे
पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर
सुबह 8:50 बजे
बैडमिंटन: महिला एकल राउंड ऑफ 32
पीवी सिंधु
सुबह के 9 बजे
स्पीड क्लाइंबिंग: महिलाएं
शिवप्रीत पन्नू और अनीशा वर्मा
सुबह 9:15 बजे
महिला कयाक फोर 500 मीटर
सुबह के 09:30 बजे
महिलाओं की डबल कैनो 200 मीटर
सुबह 9:40 बजे
स्पीड क्लाइम्बिंग: पुरुष
अमन वर्मा और दिनकर बिराजदार
सुबह 10:50 बजे
बैडमिंटन: महिला एकल राउंड ऑफ 32
अस्मिता चालिहा
11:30:00 बजे सुबह
बॉक्सिंग: महिला 50-54 किग्रा सेमी फाइनल
प्रीति
12:00 दोपहर
बॉक्सिंग:महिला 66-75 किग्रा सेमी फाइनल
लवलीना बोरगोहेन
दोपहर 12:10 बजे
तीरंदाजी: रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल
अतानु दास
दोपहर 12:30 बजे
तीरंदाजी: रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल
धीरज बोम्मदेवरा
दोपहर 1:00 बजे
डाइविंग: 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रीलिमिनरी
लंदन सिंह/सिद्धार्थ परदेसी
1:30 अपराह्न बजे
महिला कबड्डी: भारत बनाम साउथ कोरिया
2:10 अपराह्न बजे
बैडमिंटन:मेन्स सिंगल्स राउंड ऑफ 32
किदांबी श्रीकांत
दोपहर 2:30 बजे
स्क्वाश: वुमन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल
तन्वी खन्ना
दोपहर 2:45 बजे से
सॉफ्ट टेनिस: महिला टीम प्रारंभिक दौर: भारत बनाम चीन
दोपहर 3:30 बजे
स्क्वाश: मेन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल
सौरव घोषाल
शाम 4:30 बजे
महिलाओं की ऊंची कूद फाइनल
रुबीना यादव/पूजा
शाम 4:40 बजे
पुरुषों की ट्रिपल जम्प फाइनल
पी चित्रवेल/अब्दुल्ला अबूबकर
शाम 5:05 बजे
पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स फाइनल
यशश पलाक्ष/संतोष तमिलारासन
शाम 5:15 बजे
बॉक्सिंग: पुरुषों का 51-57 किग्रा क्वार्टर फाइनल
सचिन
शाम 5:20 बजे
महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल
पारुल चौधरी/अंकिता
शाम 5:40 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल
अन्नू रानी
शाम 5:50 बजे
महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल
विथ्या रामराज
शाम 5:55 बजे
पुरुषों की 800 मीटर फाइनल
कृष्ण कुमार और मोहम्मद अफसल
06:30 शाम बजे
बॉक्सिंग: पुरुष +92 किग्रा सेमीफाइनल
नरेंदर