Asian Games 2023, India Schedule for Day 11: एशियन गेम्स 2023 में 10 दिन तक की स्पर्धाएं हो चुकी हैं। दसवें दिन के बाद भारत के 69 पदक हो चुके हैं, जबकि कई खेलों में पदक कर चुका है। ऐसे में भारत 4 अक्टूबर 2023 को आधिकारिक तौर पर 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में जीते 70 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा। अब देखना यह है कि इस बार पदकों का शतक लगता है या नहीं। एशियन गेम्स 2023 की बात करें तो 10वें दिन भारत के खाते में 9 पदक आए। इसमें से दो गोल्ड मेडल समेत 6 पदक एथलेटिक्स से आए।
पारुल चौधरी ने महिला 5000 मीटर और अनु रानी ने महिला भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। तेजस्विन शंकर को पुरुष डेकाथलॉन में रजत से संतोष करना पड़ा। मोहम्मद अफजल पुरुष 800 मीटर में रजत पदक हासिल करने में सफल रहे। प्रवीण चित्रावेल ने पुरुष ट्रिपल जम्प में कांस् पदक जीता। विथ्या रामराज ने महिला 400 मीटर हर्डल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया। नरेंद्र बेरवाल ने पुरुष मुक्केबाजी 92+ किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। प्रीति पवार को भी महिला मुक्केबाजी 54 किग्रा में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष कैनोइंग मिक्स्ड टीम 1000 मीटर इवेंट में भी भारत ने कांस्य पदक जीता।
विश्व चैंपियन लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचकर ओलंपिक कोटा हासिल किया। प्रीति पवार (54 किग्रा) और नरेंद्र बेरवाल (92 किग्रा से अधिक) को सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना ने सेमीफाइनल में एशियाई चैंपियनशिप रजत पदक विजेता थाइलैंड की बेसन मानिकोन को सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में हराया। नरेंद्र सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता कामशीबेक कुंकाबायेव से 0-5 से हार गए और इस तरह से ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गए।
भारतीय पुरुष ब्रिज टीम ने 48 बोर्ड में 102.6 अंक हासिल करके एशियाई खेलों की इस प्रतियोगिता के छह दौर के सेमीफाइनल मुकाबले में तीन दौर के बाद चीन पर अपनी बढ़त कायम रखी। भारत के जहां 102.6 अंक हैं, वहीं चीन के 75 अंक हैं। भारत और चीन के बीच अंतिम तीन दौर के मुकाबले बुधवार 4 अक्टूबर को खेले जाएंगे। भारत की पुरुष टीम ने सोमवार 2 अक्टूबर को सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर दिया था। महिला टीम और मिक्स्ड टीम अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रही थी। भारत ने जकार्ता एशियाई खेलों में ब्रिज में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते थे।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम को शतरंज प्रतियोगिता के पांचवें दौर में ईरान ने 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। कोनेरू हम्पी और आर वैशाली की अगुआई में भारतीय महिला टीम ने हालांकि बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांचवें दौर में मंगोलिया को 4-0 से करारी शिकस्त दी। भारत की महिला और पुरुष टीम दोनों 8-8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं।
एशियाई खेलों में 3 अक्टूबर 2023 को 10वें दिन के बाद शीर्ष 10 देशों की पदक तालिका में स्थिति इस प्रकार रही।
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
1 | चीन | 161 | 90 | 46 | 297 |
2 | जापान | 33 | 47 | 50 | 130 |
3 | साउथ कोरिया | 32 | 42 | 65 | 139 |
4 | भारत | 15 | 26 | 28 | 69 |
5 | उज्बेकिस्तान | 14 | 15 | 21 | 50 |
6 | ताइवान | 12 | 10 | 18 | 40 |
7 | थाइलैंड | 10 | 11 | 19 | 40 |
8 | नॉर्थ कोरिया | 7 | 10 | 6 | 23 |
9 | बहरीन | 7 | 1 | 4 | 12 |
10 | हान्गकॉन्ग | 6 | 15 | 24 | 45 |
अनीषा वर्मा, शिवप्रीत पन्नु और अमन वर्मा की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ एशियाई खेलों की स्पीड क्लाइंबिंग स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। पुरुष स्पीड के क्वार्टर फाइनल में अमन को इंडोनेशिया के वेदरिक लियोनार्डो के खिलाफ 17 सेकेंड के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले अमन क्वालीफिकेशन दौर में 16वें स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे थे। स्पोर्ट क्लाइंबिंग को 2018 में जकार्ता में एशियाई खेलों में शामिल किया गया। भारत ने अब तक इस खेल में पदक नहीं जीता है। स्पीड क्लाइंबिंग में सीधी दीवार पर चढ़ना होता है। जो कम समय में ऐसा करता है वह विजेता होता है।
इस प्रकार है एशियाई खेलों में भारत का बुधवार 4 अक्टूबर का शेड्यूल
एथलेटिक्स:
सुबह 4:30 बजे: 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम – मंजू रानी, राम बाबू 16:30 बजे: पुरुष ऊंची कूद फाइनल – संदेश जेसी, सर्वेश कुशारे 16:35 बजे: पुरुष भाला फेंक फाइनल – नीरज चोपड़ा, किशोर कुमार जेना 16:40 अपराह्न: महिलाओं की त्रिकूद फाइनल – शीना नेल्लिकल वर्की 16:55 अपराह्न: महिलाओं की 800 मीटर फाइनल – हरमिलन बैंस, केएम चंदा 17:10 अपराह्न: पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल – अविनाश साबले, गुलवीर सिंह 17:45 अपराह्न: महिलाओं की 4 x 400 मीटर रिले फाइनल – भारत 18:05 अपराह्न: पुरुष 4 x 400 मीटर रिले फाइनल – भारत (मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, निहाल विलियम, मिजो कुरियन)
कबड्डी:
सुबह 6:00 बजे: पुरुष टीम ग्रुप ए मैच – भारत बनाम थाईलैंड दोपहर 1:30 बजे: महिला टीम ग्रुप ए मैच – भारत बनाम थाईलैंड
तीरंदाजी:
सुबह 6:10 बजे: कंपाउंड मिश्रित टीम क्वार्टरफाइनल – भारत बनाम मलेशिया 11:50 पूर्वाह्न: रिकर्व मिश्रित टीम क्वार्टरफाइनल – भारत बनाम इंडोनेशिया
घुड़सवारी:
सुबह 6:30 बजे: जंपिंग व्यक्तिगत और टीम क्वालीफायर राउंड 1 – किरत सिंह नागरा, तेजस ढींगरा, यश नेन्सी 11:30 बजे अपराह्न: जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर राउंड 2 और टीम फाइनल राउंड – किरत सिंह नागरा, तेजस ढींगरा, यश नेन्सी
ब्रिज:
प्रातः 6:30 बजे से: पुरुष टीम सेमीफाइनल सत्र 4, 5 और 6
कुश्ती:
सुबह 7:30 बजे से: पुरुष ग्रीको रोमन 67 किग्रा 1/8 फाइनल – नीरज सुबह 7:30 बजे से: पुरुष ग्रीको रोमन 87 किग्रा 1/8 फाइनल – सुनील कुमार सुबह 7:30 बजे से: पुरुष ग्रीको रोमन 60 किग्रा 1/8 फाइनल – ज्ञानेंद्र दहिया सुबह 7:30 बजे से: पुरुष ग्रीको रोमन 77 किग्रा 1/4 फाइनल – विकास
बैडमिंटन:
सुबह 7:30 बजे: महिला एकल राउंड ऑफ 16 – पीवी सिंधु बनाम पुत्री वर्दानी (इंडोनेशिया) सुबह 7:50 बजे: पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 – एचएस प्रणय बनाम दिमित्री पनारिन (कजाकिस्तान) सुबह 8:10 बजे: महिला युगल राउंड ऑफ 16 – त्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम एच कांग/एस किम (दक्षिण कोरिया) सुबह 8:30: मिश्रित युगल राउंड ऑफ़ 16 – तनीषा क्रैस्टो/एसपी कृष्णा प्रसाद बनाम ईव टू/टीजे चेन (मलेशिया) सुबह 9:10: पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल – चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम डी मार्थिन/एल रोलीकार्नांडो (इंडोनेशिया) सुबह 10:10 बजे: पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 – किदांबी श्रीकांत बनाम कोडाई नागाओका (जापान) सुबह 10:30 बजे: महिला युगल राउंड ऑफ 16 – तनीषा क्रैस्टो/अश्विनी पोनप्पा बनाम वाई झेंग/एस झांग (चीन)
वॉलीबॉल:
सुबह 8:00 बजे: महिला वर्गीकरण पूल जी – भारत बनाम नेपाल स्पोर्ट क्लाइंबिंग:
सुबह 9:05 बजे: महिला स्पीड रिले
स्क्वाश:
सुबह 9:30 बजे: मिश्रित युगल सेमीफाइनल: भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग सुबह 10:30 बजे: मिश्रित युगल सेमीफाइनल: भारत बनाम मलेशिया 15:30 बजे अपराह्न: पुरुष एकल सेमीफाइनल: सौरव घोषाल बनाम ची हिन हेनरी लेउंग (हांगकांग)
गोताखोरी:
सुबह 10:30 बजे: पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफॉर्म प्रारंभिक – सिद्धार्थ परदेशी मुक्केबाजी:
11:30 पूर्वाह्न: महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल – परवीन हुडा 13:15 अपराह्न: महिला 75 किग्रा फाइनल – लवलीना बोरगोहेन बनाम क्यूई लियान (चीन)
शतरंज:
12:30 अपराह्न: पुरुष और महिला टीम राउंड 6 हॉकी:
13:30 अपराह्न: पुरुष सेमीफाइनल – भारत बनाम दक्षिण कोरिया।
नोट: एशियन गेम्स 2023 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध है। Jansatta.Com पर भी अपडेट पढ़ सकते हैं।