Asia Cup Under-19 2025 Points Table, Most Wickets Taker Bowler, Top Batsman: अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले दिन शुक्रवार (12 दिसंबर) को दो मैच हुए। दोनों मैच ग्रुप ए के थे। पहले मैच में इंडिया अंडर-19 ने संयुक्त अरब अमीरात अंडर-19 को 234 रनों से हराया, लेकिन इसके बाद भी वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान अंडर-19 शीर्ष पर है, जिसने मलेशिया अंडर-19 को 297 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार (13 दिसंबर) को अफगानिस्तान अंडर-19 का मुकाबला बांग्लादेश अंडर-19 से होगा। दूसरा मैच श्रीलंका अंडर-19 का मुकाबला नेपाल अंडर-19 से होगा।
अंडर-19 एशिया कप 2025 ग्रुप ए अंक तालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रन रेट |
| पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 2 | 5.94 |
| भारत | 1 | 1 | 0 | 2 | 4.68 |
| यूएई | 1 | 0 | 1 | 0 | -4.68 |
| मलेशिया | 1 | 0 | 1 | 0 | -5.94 |
अंडर-19 एशिया कप 2025 टॉप-5 बल्लेबाज
अंडर-19 एशिया कप 2025 के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान अंडर-19 के समीर मिन्हास शीर्ष पर हैं। उन्होंने 177 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी 171 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के अहमद हुसैन 132 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। यूएई के उद्दिश सूरी चौथे और भारत के विहान मल्होत्रा पांचवें नंबर पर हैं। दोनों के 100 से कम रन हैं।
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौका | छक्का |
| समीर मिन्हास (पाकिस्तान) | 1 | 1 | 177 | 0 | 119.59 | 11 | 8 |
| वैभव सूर्यवंशी (भारत) | 1 | 1 | 171 | 171 | 180 | 9 | 14 |
| अहमद हुसैन (पाकिस्तान) | 1 | 0 | 132 | 0 | 115.79 | 8 | 2 |
| उद्दिश सूरी (यूएई) | 1 | 1 | 78 | 0 | 73.58 | 5 | 1 |
| विहान मल्होत्रा (भारत) | 1 | 1 | 69 | 69 | 125.45 | 7 | 1 |
अंडर-19 एशिया कप 2025 टॉप-5 गेंदबाज
अंडर-19 एशिया कप 2025 के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के अली रजा और मोहम्मद सय्याम का गेंदबाजी में दबदबा है। तीनों ने 3-3 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के ही दानियाल अली खान, भारत के दीपेश देवेंद्रन और यूएई के युग शर्मा के 2-2 विकेट हैं।
| खिलाड़ी | मैच | ओवर | गेंद | विकेट | औसत | रन | 4 विकेट | 5 विकेट |
| अली रजा (पाकिस्तान) | 1 | 6 | 36 | 3 | 3.67 | 11 | 0 | 0 |
| मोहम्मद सैयाम (पाकिस्तान) | 1 | 6 | 36 | 3 | 9 | 27 | 0 | 0 |
| दानियाल अली खान | 1 | 4 | 24 | 2 | 3 | 6 | 0 | 0 |
| दीपेश देवेंद्रन (भारत) | 1 | 7 | 42 | 2 | 10.5 | 21 | 0 | 0 |
| युग शर्मा (यूएई) | 1 | 10 | 60 | 2 | 37.5 | 75 | 0 | 0 |
