Asia Cup Rising Stars 2025 Points Table after Sri Lanka A vs Afghanisthan A match: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में शनिवार (15 नवंबर) को दो मैच हुए। ग्रुप ए के पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को बांग्लादेश ने 8 विकेट से हरा दिया। हॉन्गकॉन्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ए ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 171 रन बनाकर 2 अंक अर्जित किए। ग्रुप-ए के ही दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए ने श्रीलंका ए को 3 विकेट से हरा दिया।

श्रीलंका ए ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 170 रन बनाए। अफगानिस्तान ए ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। अफगानिस्ता ए ने भी 2 अंक अर्जित कर लिए हैं। बांग्लादेश ए +7.195 के रन रेट के साथ शीर्ष पर है। अफगानिस्तान ए +0.122 के रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। ग्रुप ए में रविवार को इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इंडिया ए शीर्ष पर है। पाकिस्ता शाहीन दूसरे नंबर पर है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी शीर्ष पर हैं। बांग्लादेश के हबीबुर रहमान सोहन 100 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में इंडिया ए के गुरजपनीत सिंह को पीछे छोड़ते हुए अफागनिस्तान के बिलाल सामी ने कब्जा जमा लिया।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अंक तालिका

ग्रुप बी

रैंकटीममैचजीतहाररनरेट
1इंडिया ए1107.4
2पाकिस्तान शाहीन1102
3ओमान101-2
4संयुक्त अरब अमीरात101-7.4

ग्रुप बी

रैंकटीममैचजीतहाररनरेट
1बांग्लादेश ए1107.195
2अफगानिस्तान ए1100.122
3श्रीलंका ए1010.122
4हॉन्गकॉन्ग101-7.195

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप स्कोरर

खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकाछक्का
वैभव सूर्यवंशी11144144342.861115
हबीबुर रहमान सोहन111000285.71810
माज सदाकत11960177.7859
जितेश शर्मा11830259.3886
बाबर हयात116363128.5763

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप बॉलर

खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
बिलाल सामी1424411.254510
गुरजपनीत सिंह1424361800
विजयकांत व्यासकांत142439.332800
एएम गजनफर1424310.673200
उबैद शाह131839.672900