Asia Cup Rising Stars 2025 Points Table, Top Scorers, Most Wicket Takers: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में रविवार (17 नवंबर) को दो मैच खेले गए। ग्रुप बी के पहले मैच में ओमान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE)को 2 विकेट से हरा दिया। ग्रुप बी के ही दूसरे मैच पाकिस्तान ए ने इंडिया ए को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इन दोनों मैचो के बाद एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 की अंक तालिका में बदलाव हुआ।
पाकिस्तान ए की टीम अजेय रहते शीर्ष पर पहुंच गई। इंडिया ए की टीम दूसरे नंबर पर है। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए पहले और अफगानिस्तान ए दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका ए और हॉन्गकॉन्ग का खाता नहीं खुला है। सोमवार को श्रीलंका ए और हॉन्गकॉन्ग ए के बीच मैच है। दूसरा मैच बांग्लादेश ए और अफगानिस्तान ए के बीच है। अफगानिस्तान मैच जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अंक तालिका
ग्रुप बी
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | रनरेट |
| 1 | पाकिस्तान शाहीन | 2 | 2 | 0 | 2.81 |
| 2 | इंडिया ए | 2 | 1 | 1 | 2.245 |
| 3 | ओमान | 2 | 1 | 1 | -0.975 |
| 4 | संयुक्त अरब अमीरात | 2 | 0 | 2 | -3.725 |
ग्रुप बी
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | रनरेट |
| 1 | बांग्लादेश ए | 1 | 1 | 0 | 7.195 |
| 2 | अफगानिस्तान ए | 1 | 1 | 0 | 0.122 |
| 3 | श्रीलंका ए | 1 | 0 | 1 | 0.122 |
| 4 | हॉन्गकॉन्ग | 1 | 0 | 1 | -7.195 |
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इंडिया ए के वैभव सूर्यवंशी शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 189 रन बनाए हैं। पाकिस्तान माज सदाकत 175 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वह अबतक एक भी मैच में आउट नहीं हुए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान के बिलाल सामी, माज सदाकत,साद मसूद और उबैद शाह ने 4-4 विकेट लिए हैं।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौका | छक्का |
| वैभव सूर्यवंशी (इंडिया ए) | 2 | 2 | 189 | 94.5 | 270 | 16 | 18 |
| माज सदाकत (पाकिस्तान ए) | 2 | 2 | 175 | 0 | 173.27 | 12 | 13 |
| हबीबुर रहमान सोहन (बांग्लादेश ए) | 1 | 1 | 100 | 0 | 285.71 | 8 | 10 |
| जितेश शर्मा (इंडिया ए) | 2 | 2 | 88 | 88 | 214.63 | 8 | 6 |
| सोहैब खान (संयुक्त अरब अमीरात) | 2 | 2 | 74 | 37 | 145.1 | 4 | 7 |
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 गेंदबाज
| खिलाड़ी | मैच | ओवर | गेंद | विकेट | औसत | रन | 4 विकेट | 5 विकेट |
| बिलाल सामी (अफगानिस्तान ए) | 1 | 4 | 24 | 4 | 11.25 | 45 | 1 | 0 |
| माज सदाकत (पाकिस्तान ए) | 2 | 6 | 36 | 4 | 6.5 | 26 | 0 | 0 |
| साद मसूद (पाकिस्तान ए) | 2 | 8 | 48 | 4 | 14.5 | 58 | 0 | 0 |
| उबैद शाह (पाकिस्तान ए) | 2 | 7 | 42 | 4 | 13.25 | 53 | 0 | 0 |
| वसीम अली (ओमान) | 2 | 8 | 48 | 3 | 17 | 51 | 0 | 0 |
