Asia Cup 2025 Points Table, Top Scorers, Most Wickets Taker: एशिया कप 2025 में गुरुवार (18 सितंबर) को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर-4 में जगह बना ली। ग्रुप ए से सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान पहले ही पहुंच गए हैं। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच शुक्रवार को भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले अंक तालिका की बात करें तो ग्रुप ए में भारत शीर्ष पर है।

पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। संयुक्त अरब अमीरात तीसरे और ओमान चौथे नंबर पर है। एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में श्रीलंका 3 जीत के साथ पहले नंबर पर है। बांग्लादेश 2 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर 1 जीत के साथ अफगानिस्तान है। चौथे नंबर पर हॉन्गकॉन्ग है, जिसका खाता भी नहीं खुल सका। सुपर-4 के मुकाबले शनिवार (20 सितंबर) से शुरू होंगें। भारत-पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को मुकाबला होगा।

एशिया कप 2025 अंक तालिका

Asia Cup 2025, Asia Cup 2025 points table, AFG vs SL
एशिया कप 2025 अंक तालिका।

एशिया कप 2025 टॉप 5 बल्लेबाज

एशिया कप 2025 के टॉप 5 बल्लेबाजों में श्रीलंका के पथुम निसांका शीर्ष पर हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे नंबर पर हैं। यूएई के मोहम्मद वसीम तीसरे नंबर पर हैं। ये ही 3 बल्लेबाज 100 से ज्यादा रन बना पाए हैं। बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास चौथे और हॉन्गकॉन्ग के निजाकत खान पांचवें नंबर पर हैं।

Asia Cup 2025, Asia Cup 2025 top 5 batters, AFG vs SL
एशिया कप 2025 टॉप 5 बल्लेबाज।

एशिया कप 2025 टॉप 5 गेंदबाज

एशिया कप 2025 टॉप 5 गेंदबाजों में संयुक्त अरब अमीरात के जुनैद सिद्दकी शीर्ष पर हैं। कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के नुवान तुषारा चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर अफगानिस्तान के नूर अहमद हैं।

Asia Cup 2025, Asia Cup Bowlers, SL vs AFG
एशिया कप 2025 में टॉप 5 गेंदबाज।