एशिया कप के सुपर 4 में श्रीलंकाई स्पिनर्स ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दुनिथ वेललेज, चरिथ असलंका और महेश तीक्ष्णा ने आगे टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 213 रन पर ऑल आउट हो गई। वेललेज ने 5, असलंका ने 4 और तीक्ष्णा ने 1 विकेट लिए। श्रीलंका के स्पिनर्स ने दूसरी बार वनडे मैच में सभी 10 विकेट लिए। 10 वीं बार यह मौका था जब वनड मैच में सभी विकेट स्पिनर्स ने लिया। भारत के खिलाफ किसी टीम ने यह पहली बार करनामा किया।

श्रीलंकाई स्पिनर्स ने इससे पहले किसी वनडे मैच में सभी 10 विकेट कब लिए थे। श्रीलंकाई स्पिनर्स ने ऐसा कमाल 22 साल पहले किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2021 में ऐसा हुआ था। कोलंबो में ही वह मैच हुआ था। 12 दिसंबर 2001 को मैच हुआ था। श्रीलंका की टीम 59 रन से मैच जीती थी।

जिम्बाब्वे की टीम 47.2 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई थी

श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय सीरीज का यह चौथा मैच था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। महेला जयवर्धने ने 108 गेंद पर 96 रन बनाए थे। वहीं अविष्का गुणावर्धने ने 90 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 47.2 ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

मुथैया मुरलीधरन ने 4 विकेट लिए थे

श्रीलंका के लिए मुथैया मुरलीधरन ने 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा उपुल चंदाना और रसेल अर्नोल्ड ने 2-2 विकेट लिए थे। कुमार धर्मसेना ने 1 विकेट लिए थे। धर्मसेना अब अंपायरिंग करते हैं। वह आईसीसी के एलीट पैनल के अंपायर हैं। जिम्बाब्वे की ओर से ग्रांट फ्लावर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए थे।