Asia Cup 2025 Points Table, Top Scorers, Most Wicket Taker: एशिया कप 2025 में सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में मंगलवार (23 सितंबर) को पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खाता खोला। भारत 1 मैच खेला है और पाकिस्तान को हराकर वह शीर्ष पर है। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। बांग्लादेश भी 1 मैच खेला है और श्रीलंका को हराकर तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका 2 मैच हारकर आखिरी पायदान पर है। नीचे अंक तालिका देख सकते हैं।

Asia Cup 2025 Super 4 Points Table

एशिया कप 2025 अंक तालिका।

Asia Cup 2025 Top 5 Batters

एशिया कप 2025 में अबतक सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए हैं। उन्होंने 4 मैच की 4 पारियों में 173 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका तीसरे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के तौहीद हृदोय चौथे और पाकिस्तान के फखर जमान पांचवें नंबर पर हैं। नीचे टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 टॉप 5 बल्लेबाज।

Asia Cup 2025 Top 5 Bowlers

एशिया कप 2025 में टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो भारत के कुलदीप यादव शीर्ष पर है। संयुक्त अरब अमीरात के जुनैद सिद्दीकी दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के 9-9 विकेट हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा तीसरे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान चौथे और पाकिस्तान के सैम अयूब पांचवें नंबर पर हैं। नीचे टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट देख सकते हैं।

एशिया कप 2025 टॉप 5 गेंदबाज।