Asia Cup 2025 Pakistan vs Sri Lanka Playing 11 Prediction: एशिया कप 2025 के सुपर मुकाबले में सोमवार (23 सितंबर) को पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट में बने रहने की लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने वाली श्रीलंका को सुपर 4 के पहले मैच में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान प्लेइंग 11 में नहीं करेगा बदलाव
एशिया कप 2025 लीग स्टेज में ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही पाकिस्तान की टीम को सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में भारत से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मंगलवार को होने वाली मैच की प्लेइंग 11 को लेकर बात करें तो पाकिस्तान की टीम बगैर बदलाव के उतर सकती है। यानी भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम ही श्रीलंका के खिलाफ भी उतर सकती है। हुसैन तलत और फहीम अशरफ टीम में बने रह सकते हैं।
श्रीलंका की टीम प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है
श्रीलंका की टीम प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है। चरित असालंका अपनी गेंदबाजी मजबूत करने के बारे में सोचेंगे। वह महीश तीक्ष्णा को मौका दे सकते हैं। कुसल परेरा को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। दोनों टीमों के ओपनर्स पथुम निसांका और साहिबजादा फरहान पर निगाहें होंगी। निसांका दूसरे सबसे ज्यादा और फरहान तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कुसल मेंडिस 5वें नंबर पर हैं।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा,दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्ष्णा, नुवान तुषारा।