The Ashes 2023, ENG VS AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 16 जून 2023 से शुरू हुई। सीरीज का पहला टेस्ट बर्मिंघम के एजबस्टन में है। पहले टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले ही इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने बैजबॉल की आक्रामक रणनीति पर चलते हुए लंच तक 26.4 ओवर में 3 विकेट पर 124 रन बना लिए।

इसके साथ ही इंग्लैंड ने न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि एक बार फिर भारत को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड का स्कोर 25 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन था। उस समय जो रूट 15 और जैक क्राउली 58 रन बनाकर क्रीज पर थे। इंग्लैंड ने 2002 के बाद से पुरुषों के किसी भी टेस्ट मैच में पहली पारी में 25 ओवर में सबसे कम डॉट गेंदें खेलने के रिकॉर्ड में और सुधार किया।

इंग्लैंड का 25 ओवर के बाद डॉट-बॉल% 52.67 था। इंग्लैंड ने इससे पहले 2022 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पीछे छोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी में 25 ओवर तक अपना डॉट-बॉल% 54.67 कर लिया था, जबकि 2017 में 2017 में पल्लीकेले में भारत का श्रीलंका के खिलाफ डॉट-बॉल% 56.96 रहा था।

यह है साल 2002 से पुरुष टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में शुरुआती 25 ओवर सबसे कम डॉट-बॉल%

डॉट-बॉल% टीम बनाम विपक्षी टीम मैदान/साल
52.67 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया बर्मिंघम/2023
54.67 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुल्तान/2022
56.96 भारत बनाम श्रीलंका पल्लीकेले/2017
58.55 भारत बनाम वेस्टइंडीज राजकोट/2018
58.55 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान रावलपिंडी/2022
60.00 भारत बनाम बांग्लादेश फतुल्लाह/2015
60.65 इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउनगनुई/2023

समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 62 ओवर में 6 विकेट पर 298 रन बना लिए थे। जो रूट 78 रन बनाकर नाबाद थे। जॉनी बेयरस्टो 62वें ओवर की चौथी गेंद पर 12 चौके की मदद से 78 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें नाथन लियोन ने एलेक्स कैरी के हाथों स्टम्प कराया था।