सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब अपनी जिंदगी में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। पिछले साल अगस्त में उनकी सानिया चंडोक के साथ सगाई हुई थी। अब दोनों की शादी की तारीख सामने आ गई है। खास बात यह है कि अर्जुन की शादी होली पर्व के हफ्ते में ही होगी। वहीं शादी से दो दिन पहले जश्न शुरू हो जाएगा।
IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी का 63 गेंद पर शतक, पिछली 10 पारियों में ठोका तीसरा सैकड़ा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक 5 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी से जुड़ी रस्में और सेलिब्रेशन 3 मार्च से शुरू होंगे। जबकि पूरे देश में 4 मार्च को होली का त्यौहार भी मनाया जाएगा। यानी उनकी शादी का जश्न दो गुना होने वाला है।
इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया,”शादी से जुड़ी रस्में ज्यादातर मुंबई में ही होंगी। इनकी शुरुआत 3 मार्च से हो जाएगी जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही होंगे।” समाचार पत्र ने इस पर सचिन तेंदुलकर के परिवार से ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क भी किया, जिसका जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया।
अर्जुन और सानिया की सगाई की भी खबरें अचानक सामने आई थीं। 13 अगस्त को दोनों की सगाई हुई थी और तस्वीरें सामने आई थीं। उनकी सगाई में भी करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। सगाई के कुछ वक्त बाद एक पब्लिक इवेंट में सचिन ने सवाल पूछे जाने पर इसे कंफर्म किया था।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया मुंबई के जाने-माने उद्योगपति रवि घई की नातिन और गौरिका चंडोक व सनी चंडोक की पुत्री हैं। रवि घई का नाम होटल इंडस्ट्री और आइसक्रीम ब्रांड ‘ब्रुकलिन क्रीमरी’ से भी जुड़ा है। सानिया चंडोक खुद भी एक सफल उद्यमी हैं। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की नामित हिस्सेदार और डायरेक्टर हैं।
सानिया अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर से भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सारा और सानिया के अक्सर इंस्टाग्राम पर कई वीडियो सामने आते हैं। हाल ही में सारा के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी सानिया और अर्जुन दिखे थे।
