भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज यानी 11 दिसंबर 2019 को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। इस शादी में हरएक चीज का खास ध्यान रखा गया था। शादी समारोह शाही अंदाज में किया गया था। ऐसे में लोगों के लिए हमेशा से यह कौतुहल का विषय रहा था कि इस जोड़ी की शादी में कितना खर्चा आया होगा।
स्पोर्ट्सवाला की रिपोर्ट की मानें तो यह शादी बोर्गो फेनोशिएटो नाम के रिजॉर्ट में हुई थी। यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिजॉर्ट है। इस विला में एक बार में केवल 44 लोग ही रह सकते हैं। यानी विरुष्का की शादी में आए प्रति मेहमान पर एक हफ्ते में 1 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसका मतलब करीब 44-45 करोड़ रुपये। यह भी गौर करने वाली बात है कि विराट-अनुष्का ने देश के मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की ड्रेसेज पहनी थीं। दोनों के डिजाइनर कपड़ों की कीमत ही करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास रही होगी।
शादी की रात के लिए एक स्पेशल डीजे बुलाया गया था। समारोह को एक पारंपरिक भारतीय शादी का टच देने के लिए ढोल और नगाड़े वाली टीमों को भी बुलाया गया था। ऊपर के सभी खर्चों से अनुमान लगाया जाए तो विराट-अनुष्का की शादी में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए रहे होंगे। इतना ही नहीं विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को जो अंगूठी दी है, उसकी कीमत भी करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई थी।
शादी के बाद विराट ने भारत में ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया था। उनका रिसेप्शन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। मुंबई में रिसेप्शन क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए आयोजित किया गया था।
विराट और अनुष्का ने जिस होटल में शादी की है, वह क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान तकरीबन 94 लाख रुपए प्रति हफ्ते की दर से फीस चार्ज करता है। इस दौरान यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा होटल बन जाता है। इसका मतलब बोर्गो फिनोशिएटो होटल में एक रात ठहरने के लिए लगभग 13 लाख पचास हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं। इस होटल में तकरीबन 22 बेडरूम और सुइट हैं।