Amit Mishra, Piyush Chawla and Ishant Sharma Sold in IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL Auction 2023) में इंडियन क्रिकेट के तीन दिग्गज खिलाड़ियों अमित मिश्रा (Amit Mishra), पीयूष चावला (Piyush Chawla) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) को खरीदार मिल गया। आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले मेगा ऑक्शन में तीनों खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए थे। इसके बाद माना जा रहा था कि इस बार के ऑक्शन में उन्हें खरीदार नहीं मिलेगा, तीनों खिलाड़ी बेस प्राइस में बिक गए।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

इस बार के आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction) के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी अमित मिश्रा (Amit Mishra) को 50 लाख में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने खरीदा। वह लीग के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 3 बार हैट्रिक लिया है। आईपीएल 2021 में वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा थे। 40 साल के इस लेग स्पिनर ने 154 मैच में 7.35 के इकॉनमी से 166 विकेट झटके हैं। 17 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

पीयूष चावला (Piyush Chawla)

वहीं पीयूष चावला (Piyush Chawla) को मुंबई इंडियंस (MI) ने 50 लाख में खरीदा। आईपीएल 2021 में भी वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा रहे थे। 33 साल के इस खिलाड़ी ने 165 मैच में 7.88 के इकॉनमी से 157 विकेट लिए हैं। 17 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट रहा है।

इशांत शर्मा (Ishant Sharma)

टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे इशांत शर्मा (Ishant Sharma) को 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा। साल 2021 में भी वह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे। 34 साल के तेज गेंदबाज ने आईपीएल करियर में 95 मैच में 7.96 की इकॉनमी से 84 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट 12 रन देकर 5 विकेट है।