न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के मैदान पर एक बार फिर भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे। इस मैच के दौरान टीम जब 18 रनों पर चार विकेट खो चुकी थी उस समय लग रहा था कि एक बार फिर पूरी टीम 100 के अंदर ही ऑल आउट हो जाएगी। हालांकि, अंबाती रायडू ने ऐसा नहीं होने दिया। रायडू ने पहले विजय शंकर के साथ 98 और फिर केदार जाधव के साथ 74 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। इस दौरान रायडू के पास शतक लगाने का मौका, लेकिन वह 90 के स्कोर पर मैट हैनरी की गेंद पर कॉलिन मुनरो को कैच दे बैठे। रायडू ने इस पारी के दौरान 113 गेंदों का सामना किया, अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 जोरदार छक्के भी लगाए। रायडू भले ही शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हो, लेकिन उन्होंने वेलिंग्टन के मैदान एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। रायडू अब इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

रायडू से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैदान पर सबसे अधिक 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक इस मैदान पर 3 मुकाबले खेले हैं, जिस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 47 का रहा है। रायडू ने कोहली और धोनी को पछाड़ते हुए यहां अपने नाम एक पारी के दौरान सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया। रायडू के अलावा विजय शंकर ने भी अच्छी पारी खेली। शंकर का भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और रायुडु के साथ गफलत में रन आउट होने के कारण अर्धशतक से चूक गये।

रायुडू ने कोलिन डि ग्रैंडहोम पर लगातार दो चौके लगाकर अपना दसवां वनडे अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने कॉलिन मुनरो पर लगातार दो छक्के लगाए। रायुडू की पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल हैं। रायुडू के आउट होने के बाद पंड्या ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने लेग स्पिनर टाड एस्टल पर लगातार तीन छक्के लगाये। इन बल्लेबाजों की बदौलत भारत न्यूजीलैंड के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही।