पुणेरी पलटन प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में अपने घरेलू चरण का आगाज जीत के साथ नहीं कर पाई। उसे शुक्रवार को घर में खेले गए पहले मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने शिव छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पुणे को 44-20 से करारी शिकस्त दी। पुणे के लिए सुरेश कुमार छह अंक ले पाए जबकि गुजरात के लिए सुकेश हेगड़े ने 15 अंक लिए। गुजरात का मजबूत डिफेंस एक बार फिर उसकी जीत का कारण बना।
लीग के सबसे मजबूूत डिफेंस वाली गुजरात ने पुणे को उसके घर में बैकफुट पर ही रखा। शुरुआती कुछ मिनटों में जरूर मेजबान टीम ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन एक बार जब गुजरात की टीम रंग में आई तो पुणे लगातार अंक खोती रही। गुजरात 4-3 से आगे थी। यहां से गुजरात ने अपनी पकड़ मजबूत की और आठवें मिनट में स्कोर 6-3 कर लिया। हालांकि मेजबान टीम के लिए ने लगातार दो अंक लेकर वापसी की कोशिश तो की, लेकिन इसके बाद वह कुछ खास नहीं कर पाई।
गुजरात ने पुणे को 13वें मिनट में ही ऑल आउट कर दिया था। इससे मिले तीन अंकों के साथ गुजरात ने 12-5 की बढ़त ले ली थी और इसे उसने अपने बेहतरीन खेल के दम पर बरकरार रखा और लगातार अंक लेकर पुणे को अंकों से वंचित रखा और पहले हाफ का अंत 17-7 के मजबूत स्कोर के साथ किया।
दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम के पास गुजरात के मजबूत खेल का कोई जवाब नहीं था। मेहमान टीम ने आते ही पांच मिनट में आठ अंक लिए और 24-7 से आगे हो गई। उसने पुणे की वापसी की राह को और मजबूत कर दिया। पुणे लाख प्रयासों के बाद भी अंक नहीं ले पाई और लगातार पिछड़ती चली गई। गुजरात को इस मैच को जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”407″]
– गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने पुणेरी पलटन ने 24 अंकों से हारा दिया है। 44-20 के स्कोर से ये मैच खत्म हुआ है।
– सिर्फ 2 मिनट का मैच बचा है गुजरात की जीत लगभग तय हो गई है।
-जैसे जैसे मैत बढ़ता जा रहा है गुजरात की लीड भी बढ़ती जा रहा है। गुजरात इस समय 23 अंकों की बढ़त के साथ 37 पर चल रही है।तो वहीं पुणे 14 अंक पर चल रही है।
-गुजरात ने मैच के 30वें मिनट तक 18 प्वाइंट्स की लीड बना रखी है। पुणे मुकाबले में बिल्कुल भी वापसी की कोशिश करते नहीं दिख रहा है। पुणे की ओर से मोनू गोयत सबसे अधिक 3 प्वाइंट्स ले सके हैं। पुणे 10, गुजरात 29
-दूसरा हाफ शुरू हो चुका है। गुजरात ने मैच में लीड बना रखी है। फिलहाल दूसरे हाफ के पहले 2 मिनट तक कोई भी टीम एक भी अंक नहीं बटोर सकी है। गुजरात 17, पुणे 7
–अबोजार ने पुणे के रेडर दीपक हुड्डा को आउट किया। पहले हाफ तक गुजरात ने मुकाबले में 10 प्वाइंट की लीड बना रखी है। अबोजार ने चार सफल टैकल किए हैं। पुणे 7, गुजरात 17
-पुणे के डिफेंस के नाम अब तक सिर्फ 3 ही प्वाइंट हैं। दीपक हुडा रेड में। गुजरात इस वक्त 9 प्वाइंट्स की लीड में है। वहीं दूसरी ओर सुकेश हेगड़े रेड में कोई अंक नहीं जुटा सके। पुणे 6, गुजरात 15
–दीपक निवास हुड्डा अपनी तीनों रेड में फेल। 14वें मिनट तक पुणेरी पलटन ऑलआउट हो चुकी है। गुजरात के सुकेश हेगड़े 2 प्वाइंट जुटा चुके हैं। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स 14, पुणे 5
-पुणे की ओर से डू ऑर डाई रेड में पवन कुमार डैश आउट। गुजरात के पास 2 प्वाइंट की लीड। पहले 10 मिनट तक मुकाबला गुजरात के ही पक्ष में रहा है। पुणेरी पलटन 5, गुजरात 7
-मैच शुरू हुए 6 मिनट हो चुके हैं। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के पास 1 प्वाइंट की लीड है। सुकेश हेगड़े रेड में टैकल। इसी बीच सुरेश कुमार प्रेशर बनाने की कोशिश करते हुए। पुणे 3, गुजरात 5
-गुजरात ने मैच के पहले दो प्वाइंट अपने नाम किए। वहीं दूसरी ओर ढाई मिनट बाद भी पुणे खाता खुलने का इंतजार कर रहा है लेकिन चौथे मिनट पुणे को पहली सफलता मिली। पुणे 1, गुजरात 3
–पुणे ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना है। गुजरात ने लखनऊ में पुणे को 14 अंक से मात दी थी। देखना होगा कि क्या पुणेरी पलटन इस हार का बदला आज ले सकेगी।
-मैच शुरू होने में 5 मिनट शेष हैं। दोनों टीमें कोर्ट पर पहुंच रही हैं। पुणे की ओर से रोहित चौधरी, राजेश मोंडल शानदार खेल दिखा रहे हैं। वहीं संदीप नरवाल फाइव स्टार खिलाड़ी हैं।
-गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स का इस सीजन सफर : W, W, W, W, L, W, T, L, L, W, W, T, W, W, W, W, W, L, T, W. इस टीम का सफर बेहद शानदार रहा है। अबोजार मिघानी डिफेंडर्स में बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं।
-मैच शुरू होने में आधे घंटे का समय बाकी है। गुजरात की टीम में पवन कुमार और महेंद्र राजपूत शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। गुजरात की टीम एकजुटता के साथ इस सीजन खेलती दिखी है।
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स :
रेडर- अमित राठी, महेंद्र गणेश राजपूत, पवन कुमार शेरावक, राकेश नरवाल, सचिन, सुकेश हेगड़े, सुल्तान डांगे
डिफेंडर – अबोजर मोहाजेर मिघानी, सी कालिया अरासान, मनोज कुमार, प्रवेश भाईंसवाल, सुनील कुमार, विकास काले
ऑलराउंडर – महिपाल नरवाल, रोहित गुलिया, सियोंग रियोल किम
पुणेरी पलटन :
रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे
डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान
ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा

