IPL 2019, RR vs MI T20 : शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान ने मुंबई को पांच विकेटच से मात दी। राजस्थान की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे अधिक नाबाद 59 रन बनाया। संजू सैमसन ने 19 गेंदों में 35 तो वहीं रयान पराग 29 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। बेन स्टोक्स एक बार पिर फ्लॉप साबित रहे। स्टोक्स खाता खोले बिना ही राहुल चहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं एस्टन टर्नर को जसप्रीत बुमराह ने काता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। टर्नर दूसरी बार इस टूर्नामेंट में डक के शिकार हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। रहाणे को 12 के स्कोर पर राहुल चहर ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा।

मुंबई ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य रखा था। राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में ही कप्तान रोहित शर्मा कैच आउट हो गए। गोपाल की गेंद को समझने में रोहित भूल कर बैठे और अपना वकेट गंवा बैठे। रोहित के जल्दी आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डिकॉक के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी ने टीम को संभालने का काम किया।

इस दौरान डिकॉक ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार यादव को 34 के स्कोर पर स्टुअर्ट बिन्नी ने धवल कुलकर्णी के हाथों कैच आउट करा राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव के बाद क्विंटन डिकॉक भी श्रेयस गोपाल की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। डि कॉक ने 47 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली।

VIVO IPL 2019 Live Cricket Score Streaming, RR vs MI Live Score Online:

[live_score_card league=”ipl” gamecode=”190295″ ]

Live Blog

19:35 (IST)20 Apr 2019
टर्नर आउट

एस्टन टर्नर को जसप्रीत बुमराह ने काता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। टर्नर दूसरी बार इस टूर्नामेंट में डक के शिकार हुए।

19:30 (IST)20 Apr 2019
लगातार फ्लॉप हो रहे स्टोक्स

बेन स्टोक्स एक बार पिर फ्लॉप साबित रहे। स्टोक्स खाता खोले बिना ही राहुल चहर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

19:24 (IST)20 Apr 2019
स्मिथ ने जड़ा अर्धशतक

स्मिथ ने दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। स्मिथ ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

19:16 (IST)20 Apr 2019
विकेट की तलाश में मुंबई

राजस्थान को जीत के लिए 27 गेंदों में 31 रनों की जरूरत है। मुंबई को वापसी करने के लिए यहां विकेटों की आवश्यकता होगी। 

19:04 (IST)20 Apr 2019
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं पराग

रियान पराग अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रबावित किया है। रियान पराग 15 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं वह इस पारी को और बड़ा बनाना चाहेंगे।

18:55 (IST)20 Apr 2019
मुंबई की वापसी

रहाणे के बाद राहुल चहर ने एक ही ओवर में संजू सैमसन और बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजने का काम किया।

18:45 (IST)20 Apr 2019
बेन स्टोक्स भी बोल़्ड

8वां ओवर लेकर राहुल चहर आए थे और इस ओवर में उन्होंने दो विकेट झटका। पहले संजू सैमसन के बाद बेन स्टोक्स बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।

18:40 (IST)20 Apr 2019
स्मिथ ने जड़ा छक्का

मैच का सातवां ओवर लेकर आए थे मयंक और इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर स्मिथ ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। वहीं इस ओवर की आखिरी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ा ।

18:30 (IST)20 Apr 2019
बुमराह का शानदार ओवर

अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद मुंबई की कोशिश एक और विकेट चटकाने की होगी। जसप्रीत बुमराह का यह ओवर अबी तक शानदार रहा है।

18:22 (IST)20 Apr 2019
फॉर्म में दिख रहे हैं सैमसन

क्रुणाल पंड्या दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद से एक रन। अगली गेंद पर चौका। सैमसन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।  7 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं सैमसन।

18:02 (IST)20 Apr 2019
राजस्थान के सामने बड़ी चुनौती

राजस्थान को इस मैच को जीतने के लिए बेहतर सुरुआत की जरूरत होगी। बटलर की गैर मौजूदगी में टीम के लिए इस लक्ष्य को पाना आसान नहीं होगा।

17:43 (IST)20 Apr 2019
पंड्या ने जड़ा छक्का

जोफ्रा ऑर्चर ने 18वें ओवर में सिर्फ पांच रन दिए। जयदेव लेकर आए हैं 19वां ओवर। पहली गेंद से दो रन। दूसरी गेंद पर चौका। जोफ्रा ने एक बार फिर कैच छोड़ा, अगली गेंद पर छक्का।  

17:30 (IST)20 Apr 2019
छक्का जड़ आउट पोलार्ड

आखिरी चार ओवर का खेल रह गया है। जयदेव उनादकट की पहली दो गेंदो से एक रन। तीसरी गेंद पर जोफ्रा ने आसान सा कैच छोड़ दिया। अगली गेंद पर पोलार्ड ने छक्का जड़ा। बोल्ड , पोलार्ड बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। 

17:13 (IST)20 Apr 2019
सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

सूर्यकुमार यादव को 34 के स्कोर पर स्टुअर्ट बिन्नी ने धवल कुलकर्णी के हाथों कैच आउट करा राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई।

17:07 (IST)20 Apr 2019
धीमी हुई पारी

सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को अब बचे हुए 7 ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे।

16:57 (IST)20 Apr 2019
बड़े स्कोर की ओर डि कॉक

अपनी पारी के दौरान डिकॉक ने अर्धशतक पूरा किया डिकॉक की कोशिश अब तेजी से रन बनाने की होगी। डिकॉक के पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका।

16:47 (IST)20 Apr 2019
9 ओवर के बाद 72/1

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को भी जल्द ही आउट हो गए। रोहित के 5 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद सूर्यकुमार यादव और क्विंटन डिकॉक ने टीम को संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया।  

16:40 (IST)20 Apr 2019
सूर्य कुमार ने जड़ा चौका

स्टुअर्ट बिन्नी अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली तीन गेंदों से दो रन। चौथी और पंचवीं गेंद से भी सिंगल ही आए। अंतिम गेंद पर चौका।

16:32 (IST)20 Apr 2019
पहले 6 ओवर में 46 रन

जयदेव उनादकट पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों से एक रन। यह ओवर राजस्थान के नजरिए से अच्छा घटा।

16:19 (IST)20 Apr 2019
डिकॉक ने जड़ा छक्का

धवल कुलकर्णी के शुरुआती तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके। इसके बाद चौथी गेंद पर डिकॉक ने छक्का जड़ा।

16:13 (IST)20 Apr 2019
रोहित शर्मा आउट

श्रेयस गोपाल की पहली गेंद से एक रन। अगली गेंद पर रोहित ने शानदार चौका लगाया, तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हो गए।

16:04 (IST)20 Apr 2019
पहले ओवर से आए 3 रन

स्टुअर्ट बिन्नी पारी का पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली तीन गेंदो से दो रन। बिन्नी ने पहला ओवर अभी तक अच्छा फेंका है।

15:59 (IST)20 Apr 2019
मुंबई की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, राहुल चाहर, मयंक मारकंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

15:49 (IST)20 Apr 2019
जोस नहीं है टीम में

राजस्थान के लिए जोस बटलर के टीम में नहीं होने से सलामी बल्लेबाजी में बदलाव देखने को मिल सकती है। 

15:39 (IST)20 Apr 2019
इस वजह से छिनी कप्तानी

फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह स्टीवन स्मिथ को इस सीजन के शेष बचे मैचों के लिए टीम की कमान सौंपी है।

15:35 (IST)20 Apr 2019
राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की टीम में जोस बटलर नहीं खेल रहे हैं।