Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2022-23 में मुंबई (Mumbai) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने दोहरा शतक लगाकर एक बार फिर टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने के लिए दस्तक दे दी है। हैदराबाद (Hyderabad) के खिलाफ अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 204 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 261 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनका फर्स्ट क्लास (First Class) करियर का चौथा दोहरा शतक है। रहाणे ने सिंतबर में नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ नाबाद 207 रनों की पारी खेली थी और अब हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया।
रहाणे ने जड़ा दोहरा शतक (Rahane scored double century)
अजिंक्य रहाणे ने 253 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। रहाणे पहले दिन 139 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन खेल शुरू होने के बाद रहाणे ने तेजी से रन बनाते हुए 200 रनों का आंकड़ा पार किया। 204 के स्कोर पर हैदराबाद के तनय त्यागराजन की गेंद पर बोल्ड हो गए। रहाणे के दोहरा शतक के दम मुंबई ने 600 से ज्यादा रन बना दिए। रहाणे के अलावा यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेलते हुए 162 रन बनाए। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने 80 गेंदों का सामना करते हुए तेजी से 90 रन बनाए।
मुंबई ने पहली पारी में बनाए 651 रन (Mumbai scored 651 runs in the first innings)
अंजिक्य रहाणे के 204 रनों पर आउट होने के बाद सरफराज खान ने मोर्चा संभाला को तेजी से खेलते हुए शतक पूरा कर लिया। सरफराज खान ने 161 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए। मुंबई ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 651 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। हैदराबाद के लिए शशांक ने 2, कार्तिकेय ने 3 और तन्मय त्यागराजन ने 2 विकेट चटकाए।
फर्स्ट क्लास में रहाणे का दोहरा शतक (Rahane’s double century in first class)
रहाणे ने फर्स्ट क्लास करियर का दोहरा शतक ओडिशा के खिलाफ 2008 में जड़ा थी। तब उन्होंने 201 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 2009 में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 265 रनों की पारी खेली। 2022 में रहाणे ने वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ उन्होंने नाबाद 207 रन बनाए थे और अब हैदराबाद के खिलाफ रहाणे ने 204 रनों की पारी खेली।