Afghanistan vs Sri Lanka T20 World Cup 2022 Score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 32वें मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया। ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
इस जीत के बाद श्रीलंका टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। उसके 4 मैच में 4 अंक हो गए हैं। उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं अभी जिंदा हैं। पहले नंबर पर न्यूजीलैंड और दूसरे पर ऑस्ट्रेलिया है। दोनों के 5-5 अंक हैं। इंग्लैंड के 3 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। श्रीलंका का अगला मैच इंग्लैंड से 5 नवंबर को सिडनी में होना है।
श्रीलंका की जीत में वानिंदु हसरंगा और धनंजय डिसिल्वा ने अहम भूमिका निभाई। हसरंगा ने 3 विकेट चटकाए तो धनंजय ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 गेंद में नाबाद 66 रन बनाए। भानुका राजपक्षे 14 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जरूर उतरे, लेकिन उन्हें एक भी गेंद खेलने को नहीं मिली।
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।
ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022
Afghanistan
144/8 (20.0)
Sri Lanka
148/4 (18.3)
Match Ended ( Day – Super 12 – Match 20 )
Sri Lanka beat Afghanistan by 6 wickets
इससे चरित असालंका 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद खान का शिकार बने। उन्हें लॉन्ग ऑन पर अजमतउल्लाह ने कैच किया। वह 18 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आउट होने से पहले धनंजय डिसिल्वा के साथ 54 रन की साझेदारी की। श्रीलंका ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए थे। उसकी शुरुआत खराब रही थी। उसने 50 ओवर के भीतर 2 विकेट गंवा दिए थे। पावर प्ले (6 ओवर) के बाद उसका स्कोर एक विकेट पर 28 रन था।
पथुम निसानका को मुजीब उर रहमान ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 10 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। उस समय श्रीलंका के खाते में सिर्फ 12 रन ही जुड़े थे। जब टीम का स्कोर 46 रन था तब कुसल मेंडिस राशिद खान की गेंद पर गुरबाज को कैच थमा बैठे। वह 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले अफगानिस्तान ने आखिरी 3 विकेट महज 4 रन के भीतर गंवाए थे। इसमें से दो विकेट वानिंदु हसरंगा ने लिए। हसरंगा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 13 रन देकर अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
अफगानिस्तान ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 104 रन बनाए थे। उसने 8वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया था। आउट होने वाले बल्लेबाज रहमतउल्लाह गुरबाज, उस्मान गनी और इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदीन नईब, कप्तान मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान रहे।
गुरबाज को 7वें ओवर की पहली गेंद पर लाहिरू कुमारा ने बोल्ड किया। गुरबाज 24 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। उस्मान गनी 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा का शिकार बने। उन्हें कप्तान दासुन शनाका ने लपका। उस्मान गनी 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंद में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
लाहिरू कुमारा ने इब्राहिम जादरान को भी अपना शिकार बनाया। जादरान ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंद में 22 रन बनाए। नजीबुल्लाह जादरान 16 गेंद में 18 रन बनाकर धनंजय डिसिल्वा की गेंद पर हसरंगा के हाथों कैच आउट हुए। गुलबदीन नईब 14 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद नबी ने 8 गेंद में 13 और राशिद खान ने 8 गेंद में 9 रन बनाए। मुजीब उर रहमान एक रन ही बना पाए।
अफगानिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। हजरतउल्लाह जजाई की जगह गुलबदीन नईब आखिरी एकादश में हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बहुत अहम है। जो भी टीम जीतेगी उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं। ये है अफगानिस्तान और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), उस्मान गनी, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारुकी।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डिसिल्वा, चरित असालंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता।
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें से श्रीलंका ने 3 में जीत हासिल की है। टी20 विश्व कप में इससे पहले दोनों एक बार पहले भी भिड़ चुके हैं। तब भी श्रीलंका ने ही जीत हासिल की थी। हाल ही में, दोनों ने एशिया कप 2022 में एक-दूसरे का सामना किया था, जहां दोनों ने एक-एक मैच जीता था।
सलामी बल्लेबाज हजरतउल्लाह जजाई पेट और गुर्दे की समस्या के कारण टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं। 15 सदस्यीय टीम में जजाई की जगह लेने वाले गुलबदीन नईब को शामिल किया गया है। गुलबदीन के लगभग एक साल बाद अपना पहला टी20 मैच खेले।