अंतिम पांच मिनट में बाजी पलटते हुए पुनेरी पल्टन ने दबंग दिल्ली के खिलाफ प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-5 में खेले गए मैच में हारी हुई बाजी को जीत लिया। श्री शिव छत्रपति खेल परिसर में रविवार को खेले गए इस मैच में पुणे ने दिल्ली को 34-31 से मात दी। दिल्ली का यह लीग का आखिरी मैच था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। लीग में अपना आखिरी मैच खेल रही दिल्ली का लक्ष्य इस मैच में जीत हासिल कर सकारात्मक रूप से लीग का समापन करना था। इस क्रम में आगे बढ़ते हुए रोहित बालियान, अबोलफजल और आर. श्रीराम पुणे के डिफेंस पर भारी पड़ रहे थे और पुणे के रेडर दिल्ली के डिफेंस को तोड़ नहीं पा रहे थे। अपना मजबूत खेल जारी रखते हुए दिल्ली ने पहले हाफ की समाप्ति तक पुणे के खिलाफ 14-10 की बढ़त बना ली।

पिछले मुकाबले में यू-मुंबा को दोगुने अंतर से हराने वाली पुणे पर इस मैच में दिल्ली भारी पड़ती नजर आ रही थी। दूसरे हाफ में दिल्ली के लिए नए खिलाड़ी यथार्थ ने टैकल में अंक बटोरने शुरू किए। हालांकि, पुणे के लिए कप्तान दीपक हुड्डा और राजेश मोंडाल अपनी कोशिशों में लगे हुए थे, लेकिन इसके बावजूद भी अंकों के अंतर को पाट नहीं पा रहे थे।

दिल्ली ने इस बीच पुणे को ऑलआउट भी किया था। अंतिम 10 मिनट में मिराज शेख की टीम 21-17 से आगे बढ़ गई थी। मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम पांच मिनट में मोंडाल और दीपक के दम पर पुणे ने दिल्ली को ऑलआउट किया और 30-25 से बढ़त बनाने के साथ ही बाजी पलट दी। दिल्ली के खिलाफ अपनी हार की बाजी को पलटते हुए पुणे ने 34-31 से जीत हासिल की।

[show_kabbadi_matchcenter matchid=”412″]

40 सेकेंड पहले दिल्ली सिर्फ 3 अंक से पिछड़ती हुई। दीपक हुड्डा ने मैच में 10 अंक बनाए हैं। अबोजर ने इसी बीच रेड में रिंकू नरवाल को आउट किया मगर दिल्ली की हार नहीं टाल सके। पुणे ने 34-31 से जीत हासिल की।

राजेश मोंडल ने सुपर रेड में 3 प्वाइंट जुटाए, जिसे दिल्ली ने चैलेंज किया। दिल्ली के रिव्यू को नकारा दिया गया है। स्कोर 24-24 से बराबरी पर। इसी बीच अबोफजल बोनस लेकर बाहर। दबंग दिल्ली ऑलआउट। पुणे 27, दिल्ली 25

-डू ऑर डाई रेड में दीपक हुड्डा सफल। इसी बीच दिल्ली ने रिव्यू लिया, जिसे स्वीकारा गया। अबोफजल को टच प्वाइंट मिला। पुणेरी पलटन 18, दबंग दिल्ली 22

-पुणेरी पलटन के लेफ्ट कॉर्नर पर भीष्म नरवाल ने दिल्ली के रेडर आनंद पाटिल को दबोचा। दिल्ली की ओर से अबोफजल 2 प्वाइंट ले चुे हैं। दिल्ली 19, पुणे 13

-डू ऑर डाई रेड में श्रीराम टैकल। पुणे ने दिल्ली की लीड को कम कर दिया है। इसी बीच राजेश मोंडल टैकल। दिल्ली ने 17, जबकि पुणेरी पलटन ने 12 अंक जुटा लिए हैं।

-दीपक हुड्डा ने हैंड टच के जरिए प्वाइंट लिया। पहले हाफ तक दिल्ली ने लीड अपने पास रखी हुई है। दिल्ली 14, पुणे 9. पुणे को अगले हाफ में तेज खेल दिखाने की जरूरत।

17वें मिनट तक पुणे ऑलआउट। दिल्ली ने बढ़त 4 अंक की कर ली है। दीपक हुड्डा सिर्फ 1 ही प्वाइंट ले सके हैं। वहीं श्रीराम दिल्ली के लिए 3 अंक जुटा चुके हैं। दिल्ली 13, पुणे 9

-15वें मिनट तक मुकाबला फिर से 8-8 की बराबरी पर आ चुका है। इसी बीच अबोफजल ने प्वाइंट लेकर दिल्ली को फिर से लीड दिला दी है। दिल्ली 9, पुणे 8

अबोफजल को पुणे ने सुपर टैकल किया। मैच के 11वें मिनट तक मुकाबले कांटे की टक्कर का चल रहा है। दिल्ली ने 6, जबकि पुणेरी पलटन ने 8 प्वाइंट्स जुटा लिए हैं।

-मोनू रेड में सफल। वहीं डू ऑर डाई रेड में रोहित ने भी प्वाइंट जुटाया। 7वें मिनट तक दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर आ चुकी हैं। इसी बीच रोहित बालियान ने अगली रेड मं डिफेंडर को टच आउट किया। पुणे 4, दिल्ली 5

-डू ऑर डाई रेड में राजेश मोंडल ने अंक जुटाकर पुणे का खाता खोल दिया है। उन्होंने इस रेड में 2 प्वाइंट जुटाए। वहीं दिल्ली की ओर से श्रीकांत ने बोनस प्वाइंट लिया। दिल्ली 1, पुणे 2

दिल्ली ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना है। मिराज शेख इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इससे दिल्ली की रेडिंग पर फर्क नजर आ सकता है।  वहीं पुणे के पास संदीप नरवाल जैसे खतरनाक ऑलराउंडर हैं।

-मैच अब से कुछ ही देर बाद शुरू होने जा रहा है। फैंस में मुकाबले को लेकर उत्साह देखा जा सकता है। इसी कोर्ट पर अब से कुछ देर पहले ही बेंगलुरु ने यूपी पर 6 प्वाइंट्स से जीत दर्ज की है।

दबंग दिल्ली :

रेडर – अबोलफजल मगशोडलू महाली, आनंद पाटिल, रवि दलाल, रोहित बालियान, सूरज देसाईं, सुरेशु कुमार, विपिन मलिक

डिफेंडर – बाजीराव हेगड़े, नीलेश शिंदे, सुनील विशाल

ऑलराउंडर – चेतन एस, रूपेश तोमर, तपस पाल, विशाल, मिराज शेख

पुणेरी पलटन :

रेडर – अक्षय जाधव, मोरे जीबी, राजेश मोंडल, रोहित कुमार चौधरी, सुरेश कुमार, उमेश मात्रे

डिफेंडर – धर्मराज चेरालथन, गिरीश मारुती अर्नेक, मोहम्मद, जाइउर रहमान

ऑलराउंडर – रवि कुमार, संदीप नरवाल, ताकामुत्शु कोनो, दीपक निवास हुडा