Indian Cricketer Abhishek Sharma Rumored Girl Friend Laila Faisal: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के तूफानी ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 सितंबर को 25 साल के हो गए। अभिषेक शर्मा अब एशिया कप 2025 में अपनी आक्रामक बैटिंग का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिषेक की अब तक की क्रिकेट जर्नी काफी शानदार रही है और उन्हें युवराज सिंह जैसा मेंटर मिला जिनकी देखरेख में उन्होंने अपने खेल को और निखारा है।

अभिषेक शर्मा को उनके करियर में जो सफलता मिली है उसमें उनके अनुशासन की बड़ी भूमिका रही है। एक बार युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बताया था कि वो युवराज ही थे जिन्होंने अभिषेक को अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस करने के लिए गर्लफ्रेंड, नाइट आउट और पार्टी से पूरी तरह से दूर कर दिया था। अभिषेक ने युवी बातों को माना और खेल के जरिए अपना नाम बनाया, लेकिन अब वो सफल क्रिकेटर हैं और हालात कुछ बदल चुके हैं।

कश्मीर की रहने वाली लड़की के साथ अफेयर की अफवाहें

भारतीय टी20 टीम में नियमित रूप से जगह बना चुके अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के चार्मिंग बॉय हैं और उनके पास अब नेम-फेम भी है। आकर्षक चेहरे वाले अभिषेक कई युवा दिलों की धड़कन हैं, लेकिन उनका दिल एक कश्मीरी लड़की के लिए धड़कता है जिनका नाम लैला फैसल है। अभिषेक के साथ उनके संबंधों की अटकलें 2025 में तब शुरू हुई जब उनकी रिकॉर्ड तोड़ T20I पारी के लिए उन्हें लैला की तरफ से बधाई संदेश आया था।

वहीं अभिषेक के जन्मदिन पर लैला ने अपने इंस्टा स्टेटस पर किसी को विश किया है, लेकिन ये साफ नहीं है कि वो कौन हैं। हालांकि उन्होंने जो केक का इमेज लगाया है उसमें क्रिकेट की पिच है साथ ही खिलाड़ी के हाथ में बल्ला दिख रहा है जो जश्न मना रहा है।

Indian Cricketer Abhishek Sharma, Abhishek Sharma rumored Girl Friend, Abhishek Sharma rumored Girl Friend Laila Faisal
लैला फैसल ने 4 सितंबर 2025 को जन्मदिन की बधाई देने वाली इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी बनाया।

कौन हैं लैला फैसल?

लैला फैसल ने किंग्स कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फ़ैशन डिजाइन, मार्केटिंग और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। लैला दिल्ली से हैं और एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार से आती हैं साथ ही उनकी बहन का नाम रूही फैसल है।

लैला फैसल साल 2021 में उनके पिता के द्वारा स्थापित (साउंड ऑफ म्यूजिक लक्जरी) इस लग्जरी होम थिएटर और ऑटोमेशन कंपनी में सीओओ के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एलएफएस स्टूडियो के संस्थापक के रूप में भी काम कर रही हैं जिसमें शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइन को प्राथमिकता दी जाती है। साल 2022 में उन्होंने अपनी मां के साथ लैला रूही फैसल डिजाइन्स नाम के संस्था की भी स्थापना की जिसमें महिलाओं के ड्रेस बनाए जाते हैं।