अभिषेक शर्मा के लिए साल 2025 बहुत खास रहा है। वह दुनिया के नए नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में तो वह नंबर 1 हैं ही। वहीं बतौर भारतीय बल्लेबाज भी हर दिन नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के पहले 6 मैचों में 300 रनों का आंकड़ा पार किया साथ ही 2025 में अपने 100 टी20 छक्के भी पूरे किए।

वह किसी एक कैलेंडर ईयर में 100 छक्के टी20 में लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। उनसे पहले भारत के एक से बढ़कर एक दिग्गज और हिटर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, युवराज सिंह और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के अपने छठे मैच में सर्विसेज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित शर्मा ने पूरे किए 20 हजार रन, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद किस स्थान पर हिटमैन; ये है पूरी लिस्ट

अभिषेक शर्मा ने इस पारी में 34 गेंद पर 62 रन बनाए जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। साल 2025 में अभी तक अभिषेक के बल्ले से टी20 फॉर्मेट में 1499 रन 42 से ज्यादा की औसत और करीब 202 के स्ट्राइक रेट से निकले हैं। उन्होंने इसी के साथ अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। उनसे पहले सर्वाधिक 97 छक्के एक साल में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने लगाए थे।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

  • निकोलस पूरन- 170 छक्के (2024)
  • क्रिस गेल- 135 छक्के (2015)
  • करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)- 122 छक्के (2025)
  • हेनरिक क्लासेन- 105 छक्के (2024)
  • अभिषेक शर्मा- 100 छक्के (2025)*
  • साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)- 100 छक्के (2025)

IND vs SA: केएल राहुल के टोटके से भारत ने जीता टॉस, कैसे खत्म हुआ 20 मैचों में हार का सिलसिला?

SMAT 2025 में अभिषेक का प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अब तक पंजाब के लिए कुल 6 मैच खेले हैं और अब तक कुल 304 रन बनाए हैं। साथ ही साथ वह इस सीजन में 300 रन का आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। इस सीजन में अभिषेक का बेस्ट स्कोर 148 रन रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले अभिषेक का इस तरह से फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। उन्होंने इससे पहले एशिया कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।