Abhishek Sharma T20I Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने रफ्तार भी पकड़ ली थी, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए।
कंगारू टीम के खिलाफ दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक तीसरे मैच में भी नाथन एलिस का शिकार बने और उनकी गेंद पर आउट हुए। इस सीरीज के पहरले तीन मैचों में अभिषेक को नाथन एलिस ने ही आउट किया है।
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा इशान किशन का रिकॉर्ड
कंगारू टीम के खिलाफ तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने16 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेली। अभिषेक ने इन 2 छक्कों की मदद से एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक अब टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत की तरफ से पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए और इशान किशन को पीछे छोड़ दिया।
अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए पहले ओवर में अब तक 70 गेंदों का सामना करते हुए कुल 6 छक्के लगाए हैं जबकि इशान किशन ने 92 गेंदों पर 5 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 401 गेंदों का सामना करते हुए 12 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग और यशस्वी जायसवाल संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।
भारत के लिए टी20I में पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के (गेंद)
12 छक्के: रोहित शर्मा (401 गेंद)
06 छक्के: अभिषेक शर्मा (70 गेंद)
05 छक्के: इशान किशन (92 गेंद)
04 छक्के: वीरेंद्र सहवाग (37 गेंद)
04 छक्के: यशस्वी जायसवाल (85 गेंद)