अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में 48 रन से हरा टी20 सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की। इस मैच में अभिषेक के अलावा भारत के निचले क्रम के बैटर रिंकू सिंह ने भी सराहनीय पारी खेली और भारत के स्कोर को 238 तक पहुंचाने में अच्छा योगदान दिया।

अभिषेक को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस खिताब को जीतते ही उन्होंने तिलक वर्मा समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिए तो वहीं रिंकू सिंह ने इस मुकाबले की पहली पारी में भारत के लिए खेलते हुए 20वें ओवर में 2 शानदार छक्के लगाए और इन दो सिक्स की मदद से उन्होंने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

तिलक वर्मा समेत 6 खिलाड़ियों को अभिषेक ने छोड़ा पीछे

अभिषेक ने पहले टी20 में 8 छक्के और 5 चौकों के साथ 35 गेंदों पर 84 रन ठोक दिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। टी20आई में अभिषेक ने 5वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया और उन्होंने तिलक वर्मा, शिखर धवन, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 4-4 बार ये खिताब जीते हैं। यही नहीं अभिषेक ने अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल की भी बराबरी की जो टी20आई में अब तक 5-5 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी

16 -विराट कोहली
16 – सूर्यकुमार यादव
14 – रोहित शर्मा<br>8 – अक्षर पटेल
7- युवराज सिंह
6 – हार्दिक पंड्या
6 – जसप्रीत बुमराह
6 – कुलदीप यादव<br>5 – अभिषेक शर्मा
5 – अर्शदीप सिंह
5 – युजवेंद्र चहल
4 – तिलक वर्मा
4 – शिखर धवन
4 – रवि अश्विन
4 – दिनेश कार्तिक
4 – भुवनेश्वर
4 – केएल राहुल

श्रेयस आउट, अगर अक्षर नहीं खेले तो कौन? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I के लिए AI ने चुनी भारत की दमदार प्लेइंग 11

रिंंकू सिंह ने सूर्यकुमार को छोड़ा पीछे

रिंकू सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पारी के दौरान पहली पारी के 20वें ओवर में दो छक्के लगाए और वो अब भारत की तरफ से टी20आई के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से 20वें नंबर पर आ गए। रिंकू सिंह ने टी20आई के 20वें ओवर में अब तक 38 गेंदों पर 12 छक्के लगाए हैं जबकि धोनी ने 132 गेंदों पर 12 छक्के लगाए थे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर में 28 गेंदों पर अब तक कुल 11 छक्के लगाए हैं।

भारत की तरफ से T20I के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स

15 छक्के – हार्दिक पंड्या (99)
12 छक्के – रिंकू सिंह (38)
12 छक्के – एमएस धोनी (132)
11 छक्के – सूर्यकुमार यादव (28)
9 छक्के – दिनेश कार्तिक (49)
8 छक्के – विराट कोहली (58)
7 छक्के – अक्षर पटेल (71)
6 छक्के – रोहित शर्मा (31)
5 छक्के -रविंद्र जडेजा (50)