राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने हाउसकीपर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 5 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा असम राइफल्स ने राइफलमैन के 104 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू की जा चुकी है।
Sarkari Naukri-Result 2022: देशभर में लाखों युवा सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में भर्ती निकाली है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही नौकरी से जुड़ी योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से डिप्टी डायरेक्टर के 8 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर के 15 पद, सीनियर लेक्चरर के 3 पद और असिस्टेंट इंजीनियर के 3 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 14 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से होम्योपैथी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदक का पंजीकरण राज्य होम्योपैथी परिषद में भी होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के 20 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 1 अप्रैल 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
-आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Online Recruitment Portal पर क्लिक करें।
-मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
-शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में जारी किए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछें जाएंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
आवेदन के पास किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने अकाउंट्स सर्विस सहित विभिन्न पदों के कुल 20 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in 13 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Apply Online पर क्लिक करें।
-यहां ossc.gov.in के सामने दिए गए New User पर क्लिक करें।
-मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
-मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
-शैक्षणिक दस्तावेज को अपलोड करें।
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इन पदों के लिए आवेदक के पास किसी भी स्ट्रीम में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
एसआई एक्साइज के 87 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in के जरिए 8 अप्रैल 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को किया जाएगा और समय 2 घंटे का होगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। पोस्ट बेसिक नर्सिंग पास अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 787 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in के जरिए 6 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रोफेसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को चयनित उम्मीदवारों को 1,68,900 रुपए और एडिशनल प्रोफ़ेसर पदों के लिए 1,48,200 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए 1,38,300 रुपए और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 1,01,500 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 108 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्रोफेसर के 29 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 22 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 24 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 33 पद शामिल हैं।
ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), गोरखपुर ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 2 मई 2022 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन स्पेस एंड रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO), विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 4 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तारीख फिर से बदल दी है। यह प्रतियोगी परीक्षा 8 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 7 मई 2022 को आयोजित की जानी थी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नया नोटिस चेक कर सकते हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। ग्रेड ए और ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रेड बी के 294 पद और ग्रेड ए के तहत असिस्टेंट मैनेजर के कुल 9 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रेड ए और ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org पर आज यानी 28 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।
सभी योग्य उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रेड ए और और ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए भी आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
