राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने हाउसकीपर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 5 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा असम राइफल्स ने राइफलमैन के 104 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू की जा चुकी है।
Sarkari Naukri-Result 2022: देशभर में लाखों युवा सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में भर्ती निकाली है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही नौकरी से जुड़ी योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से डी.एल.एड / बी.टी / बी.एड / बी.ए.एड / बी.एससी.एड / बी.एल.एड पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से हेड टीचर के कुल 40506 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित पद के लिए 16204 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4046 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 6477 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 418 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 7290 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 4861 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 1210 पद शामिल हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधान शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आज यानी 28 मार्च 2022 से 22 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रेड ए और और ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए भी आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।