UPSSSC Lekhpal Exam Date 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 की घोषणा कर दी है। हाल ही में जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा 19 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in पर अधिक जानकारी चेक कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा 2022 के तहत 8,000 से अधिक रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन आयोग के राजस्व विभाग के लिए किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पास की है, सिर्फ वो ही लेखपाल परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। आयोग ने लगभग 20,000 ग्रुप बी और सी पदों की घोषणा की है। इन पदों में से लगभग 8,000 लेखपाल भर्ती के लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPSSSC लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जुलाई, 2022 में जारी होने की उम्मीद है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा का पैटर्न
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपी राजस्व लेखपाल परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 कुल 100 अंकों की होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चिहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने साथ लाना होगा। इसके बिना उन्हें पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।