UPSSSC Instructor Main Exam 2022 Postponed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग (UPSSSC) ने अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। इस संबंध में UPSSSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिस जारी किया गया है।

इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया जाना था। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को स्थगित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

वहीं आयोग की ओर से सम्मिलित प्रवर/ अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10बजे से दोपहर 12 बजे तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

अभी पूर्ति निरीक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना अलग से आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

वहीं आयोग ने राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 24 जुलाई 2022 तक शुल्क जमा कर सकते हैं। पहले आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2022 निर्धारित की गई थी।

UPSSSC Instructor Main Exam 2022 Postponed How to Check Notice: ऐसे चेक करें नोटिस

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए 22/06/2022 विज्ञापन सं0-02-परीक्षा/2022 व विज्ञा0सं0- 03-परीक्षा/2022 के सम्बन्ध में के लिंक पर क्लिक करें।
3.नोटिस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।