नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग में भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 62,624 पदों के लिए भर्ती निकली है। भर्ती प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी और अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने चयन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली है। जारी विज्ञापन के अनुसार पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर 52,699 पदों पर भर्ती निकली है। जबकि जेल वार्डर के 2,833 पदों पर भर्ती निकली है। सब इंस्पेक्टर रैंक के लिए 2,469 पदों पर भर्ती निकली है तो वहीं पुलिस रेडियो ऑपरेटर के लिए भी 2,430 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
पुलिस विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पदों पर भी भर्ती निकली है। साथ ही कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55, लिपिक संवर्ग के 545 और कुशल खिलाड़ी कोटा से 521 पदों पर भर्ती निकली है। जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड नोटिफिकेशन जारी करेगा। पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट से अभ्यर्थी आवेदन भर सकते हैं। पुलिस भर्ती की पात्रता से संबंधित सभी जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर ही अपलोड की जाएगी और वहीं से इसके बारे में अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MTS के 1773 पदों पर भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार के लिए (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) एग्जाम 2023 के तहत 1773 पदों पर भर्ती होगी। एमटीएस के 1377 और हवलदार के 396 पद इसमें शामिल हैं।
बंगाल में क्लर्कशिप भर्ती निकली
बंगाल सरकार ने भी भर्ती निकाली है। बता दें कि पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने 4 दिसंबर को डब्ल्यूबीपीएससी क्लर्कशिप भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 8 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का मकसद सीधे तौर पर निचले पदों को भरना है। यह विभिन्न सरकारी कार्यालयों में डिविजन असिस्टेंट या क्लर्क की पद हो सकते हैं। 8 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन शुरू होना है और 29 दिसंबर को अंतिम डेट है।