TNPSC Group 1 Recruitment 2022: तमिल नाडु पब्लिक सर्विस कमिशन (TNPSC) ने डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार TNPSC Group 1 Recruitment 2022 के लिए 22 अगस्त 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू की गई है।

TNPSC Group 1 Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर के 18 पद, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के 26 पद, असिस्टेंट कमिश्नर के 25 पद और असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ रूरल डेवलपमेंट के 7 पद सहित कुल 92 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 22 के तहत 56100 रुपए से 205700 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

TNPSC Group 1 Age Limit: क्या होनी चाहिए आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 34 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है इसके उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNPSC Group 1 Application: यहां करें आवेदन
तमिलनाडु में इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह प्रिलिमनरी परीक्षा 30 अक्टूबर 2022 को आयोजित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर 22 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 150 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।