SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी SBI SCO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 20 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू की गई है।
SBI SCO Vacancy 2022: इतने पद खाली
बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट) के 11 पद, डिप्टी मैनेजर (डाटा साइंटिस्ट) के 5 पद और सिस्टम ऑफिसर के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
SBI SCO Eligibility 2022: कौन कर सकता है आवेदन?
मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आयु 26 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 24 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बीटेक या एमटेक की डिग्री और काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
SBI SCO Application: इतना देना होगा शुल्क
अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी के लिए बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर 20 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।