सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 2 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार MP High Court Recruitment 2021 के लिए 30 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: आकाश बंसल ने तीनों ही प्रयास में पाई सफलता लेकिन आखिर में ऐसे मिला आईएएस का पद

Live Updates
07:43 (IST) 18 Nov 2021
हरियाणा पुलिस भर्ती 2021 अधिसूचना

हरियाणा पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट – haryanapolice.gov.in पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर वेब डिजाइनर, नेटवर्क इंजीनियर, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट की भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है. उम्मीदवारों को गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवार 06 दिसंबर 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

23:58 (IST) 17 Nov 2021
BOB IT SO भर्ती 2021 आयु सीमा

डेटा वैज्ञानिक

एसएमजी/एस-IV – 32 और 40 वर्ष

MMG/S-III – 28 से 35 वर्ष

MMG/S-II – 25 से 32 वर्ष

डाटा इंजीनियर

MMG/S-III – 28 से 35 वर्ष

MMG/S-II – 25 से 32 वर्ष

16:01 (IST) 17 Nov 2021
BOB IT SO भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:
डेटा साइंटिस्ट- एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस/आईटी/डेटा साइंस/मशीन लर्निंग में बी.टेक/बी.ई./एमटेक/एमई और एआई (बीटेक/बीई में न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य).
डेटा इंजीनियर – एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री. क्लौडेरा सर्टिफाइड एडमिनिस्ट्रेटर क्रेडेंशियल रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.

14:42 (IST) 17 Nov 2021
BOB IT SO Recruitment 2021

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर (डेटा साइंटिस्डेट एवं डेटा इंजीनियर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2021 है.

14:28 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: India Post भर्ती 2021

डाक विभाग, पश्चिम बंगाल ने पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।

14:02 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.mphc.gov.in पर 30 नवंबर से 30 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13:34 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए योग्यता

स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

13:01 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1255 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 108 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 205 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 11 पद, असिस्टेंट ग्रेड 3 के 910 पद और असिस्टेंट ग्रेड 3 (इंग्लिश) के 21 पद शामिल हैं।

12:32 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2021

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी।

12:06 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 2 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि, एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी जाएगी।

11:06 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPSC भर्ती के लिए योग्यता

प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 53 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल है। जबकि, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु 35 साल, ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए 30 साल, डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर पद के लिए 40 साल निर्धारित की गई है। प्रोसेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पीएचडी, बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।

10:32 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPSC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोफेसर के 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 6 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पद, ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पद, डिप्टी डायरेक्टर के 6 पद और सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

10:01 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPSC भर्ती 2021

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 2 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

09:34 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSF Group C Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

09:03 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती के लिए योग्यता

कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो सीमा सुरक्षा बल में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

08:30 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती में चयनित उम्मीदवार को मिलेगी इतनी सैलरी

कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, एएसआई पद पर 29200 रुपए से 92300 रुपए और एचसी पद पर 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

08:02 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कॉन्स्टेबल (सीवरमैन) के 2 पद, कॉन्स्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर) के 24 पद, कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक) के 28 पद, कॉन्स्टेबल (लाइनमैन) के 11 पद, एएसआई के 1 पद और एचसी के 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

07:39 (IST) 17 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती 2021

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।