उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) और जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर 12 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। इसके अलावा भारतीय डाक ने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार DRDO Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 15 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू की जा चुकी है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: ऋषि राज ने दूसरे अटेम्प्ट में किया टॉप, ऐसे तय किया इंजीनियर से आईएएस बनने तक का सफर

Live Updates
12:20 (IST) 9 Nov 2021
नौसेना डॉकयार्ड भर्ती 2021

नौसेना डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, विशाखापत्तनम, भारतीय नौसेना ने एक वर्ष (2022- 23 बैच) की अवधि के लिए विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए योग्य आईटीआई उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार 05 दिसंबर 2021 को या उससे पहले या उससे पहले apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण कर 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन की हार्ड कॉपी भेज सकते हैं.

11:35 (IST) 9 Nov 2021
आईआईटी जम्मू भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को 10:00 बजे से 5:00 बजे तक 27 अक्टूबर 2021 से 26 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता है.

10:56 (IST) 9 Nov 2021
जूनियर असिस्टेंट, एई और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:
डिप्टी रजिस्ट्रार – न्यूनतम 55% अंकों के साथ या सेवन पॉइंट स्केल पर समकक्ष CGPAके साथ मास्टर्स डिग्री एवं पे मेट्रिक्स लेवल 10 (रिवाइज्ड PB-3: GP 5400) पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार के रूप में 5 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव  सरकारी / सरकारी अनुसंधान प्रतिष्ठानों / वैधानिक संगठनों / सरकारी संगठन / सरकारी संगठन में समकक्ष पद.
कैरियर डेवलपमेंट ऑफिसर – कम से कम 55% अंक या समकक्ष सीजीपीए के साथ इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी / मैनेजमेंट / बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री  

10:25 (IST) 9 Nov 2021
आईआईटी जम्मू में खाली पद

इंस्टीटयूट इंजीनियर – 1 पद
डिप्टी रजिस्ट्रार – 1 पद
साइंटिफिक ऑफिसर – 1 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 4 पद
इंस्टीटयूट काउंसलर – 1 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर – 1 पद
 कैरियर डेवलपमेंट ऑफिसर – 1 पद
टेक्निकल ऑफिसर – 2 पद
असिस्टेंट इंजीनियर – 1 पद
जूनियर टेक्निकल ऑफिसर – 1 पद
फायर और सुरक्षा प्रबंधक – 1 पद
जूनियर सुप्रिनटेन्डेंट – 2 पद
जूनियर टेक्निकल सुप्रिनटेन्डेंट  – 10 पद
केयर-टेकर-कम-मैनेजर – 1 पद
असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर – 2 पद
सीनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट – 3 पद
जूनियर लाइब्रेरी इनफार्मेशन असिस्टेंट – 1 पद
जूनियर असिस्टेंट – 2 पद

09:45 (IST) 9 Nov 2021
आईआईटी जम्मू भर्ती 2021

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जम्मू ने जूनियर असिस्टेंट, इंस्टीटयूट इंजीनियर, डिप्टी रजिस्ट्रार, साइंटिफिक ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, इंस्टीटयूट काउंसलर, सिक्योरिटी ऑफिसर करियर डेवलपमेंट ऑफिसर,टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, फायर एंड सेफ्टी मैनेजर, जूनियर सुप्रिनटेन्डेंट, जूनियर टेक्निकल सुप्रिनटेन्डेंट, जूनियर टेक्निकल सुप्रिनटेन्डेंट, केयरटेकर-कम-मैनेजर, असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर, सीनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट एवं जूनियर लाइब्रेरी इनफार्मेशन असिस्टेंट के पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित किया है।

09:19 (IST) 9 Nov 2021
नाल्को भर्ती 2021 के लिए कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर 07 से पहले दिसंबर 2021 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

08:36 (IST) 9 Nov 2021
नाल्को में किस पद पर मिलेगी कितनी सैलरी

असिस्टेंट मैनेजर- 60000- 180000
डिप्टी मैनेजर – 70000- 200000
जनरल मैनेजर – 120000- 280000
ग्रुप जनरल मैनेजर – 120000- 280000
मैनेजर – 80000- 220000
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 100000- 260000
डिप्टी जनरल मैनेजर – 120000- 280000
सीनियर मैनेजर – 90000- 240000

08:12 (IST) 9 Nov 2021
नाल्को मैनेजर और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:

अभ्यर्थियों को प्रासंगिक क्षेत्र में ग्रेजुएट की डिग्री / मास्टर होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

अनुभव:

डिप्टी मैनेजर – 5 वर्ष

जनरल मैनेजर – 20 वर्ष

ग्रुप जनरल मैनेजर – 23 वर्ष

मैनेजर – 8 वर्ष

असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 14 वर्ष

डिप्टी जनरल मैनेजर – 07 वर्ष

सीनियर मैनेजर – 11 वर्ष

07:30 (IST) 9 Nov 2021
नाल्को रिक्ति विवरण

कुल पद – 86
देपुय मैनेजर – 51
जनरल मैनेजर – 12
ग्रुप जनरल मैनेजर – 03
मैनेजर – 05
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 07
डिप्टी जनरल मैनेजर – 01
सीनियर मैनेजरक – 07

07:06 (IST) 9 Nov 2021
नाल्को भर्ती 2021 के लिए 7 दिसंबर तक करें आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार Nalcoindia.com पर 08 नवंबर से 07 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

06:46 (IST) 9 Nov 2021
नाल्को भर्ती 2021 अधिसूचना

नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने डिप्टी मैनेजर, जनरल मैनेजर, ग्रुप जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर एवं सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

22:29 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ITBP भर्ती 2021

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़ और देहरादून में विभिन्न स्थानों पर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ITBP Specialist Medical Officer Recruitment 2021 के लिए आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

22:02 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रक्षा मंत्रालय भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

रक्षा मंत्रालय में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट, प्रैक्टिस टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक या उससे पहले रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

21:29 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रक्षा मंत्रालय भर्ती के लिए योग्यता

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और लोअर डिविजन क्लर्क पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। जबकि, मैसेंजर और सफाई वाला पद के लिए कक्षा 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

21:03 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रक्षा मंत्रालय भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 1 पद, लोअर डिविजन क्लर्क के 1 पद, मैसेंजर के 3 पद और सफाई वाला के 1 पद पर भर्ती की जाएगी। स्टेनोग्राफर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, लोअर डिविजन क्लर्क पद के लिए 19900 रुपए से 63200 रुपए का वेतन दिया जाएगा। वहीं, मैसेंजर और सफाई वाला पद के लिए लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

20:36 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रक्षा मंत्रालय भर्ती 2021

रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिन के अंदर यानी 20 नवंबर 2021 तक निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।

20:04 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: AIIMS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन की कॉपी और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा। आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

19:34 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: AIIMS भर्ती के लिए योग्यता

प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 58 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल निर्धारित की गई है। हालांकि,‌ सरकारी नियमों के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एम्स पटना में प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के अलावा कुछ सालों का अनुभव भी होना चाहिए।

19:03 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: AIIMS भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और एडिशनल प्रोसेसर के कुल 158 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

18:35 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: AIIMS भर्ती 2021

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org माध्यम से नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिन के अंदर यानी 27 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं।

18:03 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:29 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती के लिए योग्यता

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं पास के अलावा ग्रेजुएट और डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

17:02 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम में अप्रेंटिस के कुल 527 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पश्चिम बंगाल में 236 पद, बिहार में 68 पद, ओडिशा में 69 पद, झारखंड में 35 पद और असम में 119 पद के अलावा इन सभी राज्यों में ट्रेड अप्रेंटिस के 21 पद हैं।

16:36 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती 2021

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 4 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:03 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

डीआरडीओ में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन जरूरी शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार DRDO ITR Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 15 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

15:34 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती के लिए योग्यता

ग्रैजुएट अप्रेंटिस पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, टेक्निशियन अप्रेंटिस पद के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए आईटीआई पास सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

15:01 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 116 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ग्रैजुएट अप्रेंटिस के 50 पद, टेक्निशियन अप्रेंटिस के 40 पद और ट्रेड अप्रेंटिस के 26 पद शामिल हैं। ग्रैजुएट अप्रेंटिस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि, टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस पद के लिए 8000 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।

14:33 (IST) 8 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती 2021

इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार DRDO Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in पर 15 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।