यहां हम आपको विभिन्न सरकारी विभागों में निकली नौकरी के बारे में बताएंगे। इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार ICG Group A Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और ट्यूटर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।सभी इच्छुक उम्मीदवार UPSC Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 16 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri-Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

भारतीय डाक ने पोस्टल असिस्टेंट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार सर्कल में कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी उम्मीदवार Bihar Post Office Recruitment 2021 के लिए 31 दिसंबर 2021 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2021 है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: फुल टाइम जॉब के साथ की 4 से 5 घंटे पढ़ाई, फिर बनीं IAS, कुछ ऐसी है इंजीनियर यशनी नागराजन की सक्सेज स्टोरी

Live Updates
20:01 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार DRDO Apprentice Recruitment 2021 के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) पोर्टल apprenticeshipindia.org पर 20 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

19:32 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती के लिए योग्यता

अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 14 साल से कम नहीं होनी चाहिए। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7700 रुपए से 8050 रुपए महीने तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

19:01 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 61 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 2 पद, मकैनिक के 1 पद, हाउस कीपर के 1 पद, आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के 1 पद, फिटर के 7 पद, मशीनिस्ट के 4 पद, टर्नर के 3 पद, कारपेंटर के 1 पद, इलेक्ट्रिशियन के 8 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 8 पद, वेल्डर के 6 पद, डिजिटल फोटोग्राफर के 3 पद और स्टेनोग्राफर के 1 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं।

18:38 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: DRDO भर्ती 2021

टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री (TBRL), डीआरडीओ ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर 20 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

18:02 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Coast Guard भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें प्रिलिमनरी परीक्षा और फिर फाइनल सेलेक्शन से गुजरना होगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ICG Recruitment 2021 के लिए 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2021 तक joinindiancoastguard.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:33 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Coast Guard भर्ती के लिए योग्यता

जनरल ड्यूटी ब्रांच में भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार मैथ्स और फिजिक्स विषयों से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। जबकि, कमर्शियल पायलट एंट्री के लिए उम्मीदवार 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास DGCA द्वारा जारी वैलिड कमर्शियल पायलट लाइसेंस होना चाहिए। वहीं, टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल) ब्रांच के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

17:02 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Coast Guard भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड में कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल ड्यूटी के 30 पद, कमर्शियल पायलट के 10 पद, टेक्निकल (इंजीनियरिंग) के 6 पद और टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल) के 4 पद शामिल हैं।

16:20 (IST) 30 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: Indian Coast Guard भर्ती 2021

इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ए) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार ICG Group A Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर 6 दिसंबर से 17 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।