Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने हाउसकीपर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार RSMSSB House Keeper Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 5 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई 2022 निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया के माध्यम से हाउस कीपर के कुल 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

वहीं, दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने महिला चालक के पदों पर भर्ती निकाली है। डीटीसी ने 1 वर्ष की अवधि के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान के लिए नोटिस प्रकाशित किया है। उम्मीदवार DTC Recruitment 2022 के लिए 08 अप्रैल 2022 तक dtcdriver-rp.com पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड का उपयोग करके डीटीसी की वेबसाइट यानी dtc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Live Updates

Latest Sarkari Naukri: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।

15:32 (IST) 1 Apr 2022
ESIC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

ईएसआईसी भर्ती 2022 के तहत सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर, मैनेजर ग्रेड-II या सुपरीटेंडेंट के कुल 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें यूआर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 43 पद, अनुसूचित जाति के लिए 9 पद, एसटी के लिए 8 पद, ओबीसी के लिए 24 पद और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 9 पद आरक्षित हैं।

15:06 (IST) 1 Apr 2022
ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में लिकली भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ता के लिए नोटिफिकेशन (ESIC SSO Noftificarion 2022) जारी किया है। इसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर 12 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) में कई पदों पर सरकारी नौकरी निकली है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। ‌इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।